महाराष्ट्र: सरकार गठन पर बोले शिंदे- शिवसेना के साथ सही दिशा में बढ़ रही बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में बेशक राजनीतिक समीकरण काफी तेजी से बदल रहे हैं लेकिन सरकार बनाने की तस्वीर स्पष्ट नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना ने भाजपा से अपनी 30 साल पुरानी दोस्ती तोड़ दी। इसके बावजूद भी वह सरकार नहीं बना सकी है। अब राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को दिया है। जिसे 24 घंटे में सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपना होगा।
वहीं, अब कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि कांग्रेस की वजह से सरकार बनने में कोई देरी नहीं हो रही है, हम शुरू से ही सतर्क रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ पहले विचारधारा में मतभेद थे, लेकिन अब सही दिशा में बात आगे बढ़ रही है।
Sushil Kr Shinde, Congress: There's no issue of Congress being late, we've been alert since beginning. We had asked them (NCP) if they've sent a letter(to Governor). Things will have to be done simultaneously, they're our partner. Whatever decision is taken,it'll be done together pic.twitter.com/4g9eFHXxLy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 12, 2019
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने उनसे (एनसीपी) पूछा था कि क्या उन्होंने (राज्यपाल को) एक पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि सभी चीजों को एक साथ करना होगा, वे हमारे साथी हैं। सरकार गठन पर जो भी फैसला लिया जाएगा, वह एक साथ किया जाएगा।
वहीं सूत्रों के हवाले से बताया है कि राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने केंद्र सरकार से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश भेज दी है, क्योंकि एनसीपी को आज शाम तक राज्यपाल को बताना है कि वो सरकार बनाने की स्थिति में है या नहीं। हालांकि राजभवन ने इस बात का खंडन किया है।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बातचीत की और महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे पर आगे की चर्चा के लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को अधिकृत किया। कांग्रेस नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ विचारविमर्श करने के लिए शाम तक मुंबई के लिए रवाना होंगे।