{"_id":"5c015f98bdec2241b770fcd5","slug":"maharashtra-governor-c-vidyasagar-rao-has-signed-the-maratha-reservation-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मराठा आरक्षण विधेयक पर किए हस्ताक्षर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मराठा आरक्षण विधेयक पर किए हस्ताक्षर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
maratha reservation
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मराठा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। बता दें कि यह विधेयक गुरुवार को विधानसभा के दोनों सदनों में पारित किया गया था। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब उन्हें नौकरी और शिक्षा में 16 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा मराठा आरक्षण का बिल पास हो था। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार 5 दिसंबर से राज्य में मराठा आरक्षण लागू करने की कोशिश में है। इसके बाद अगले पांच दिन में कानूनी औपचारिकता पूरी कर इसे अमल में लाया जा सके।
इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, 'हमने मराठा आरक्षण के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है और हम आज विधेयक लाए हैं।' हालांकि फडणवीस ने धनगर आरक्षण पर रिपोर्ट पूरी न होने की बात कही। उन्होंने कहा, 'धनगर आरक्षण पर रिपोर्ट पूरी करने के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है और जल्द ही एक रिपोर्ट और एटीआर विधानसभा में पेश की जाएगी।'
एक सरकारी सूत्र ने बताया कि उक्त विधेयक के साथ ही राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एसबीसीसी) की मराठा आरक्षण से जुड़ी अनुशंसाओं पर उठाए गए कदमों के बारे में दो पन्नों की कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) को भी पटल पर रखा गया है। इस मुद्दे पर राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल की अध्यक्षता वाली राज्य मंत्रिमंडल की उप समिति की बैठक बुधवार शाम को हुई।
विज्ञापन
पाटिल ने बुधवार को विधानसभा परिषद में कहा था कि विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरत पड़ने पर राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। वर्तमान कार्यक्रम के मुताबिक 19 नवंबर को मुंबई में शुरू हुआ शीतकालीन सत्र 30 नवंबर को समाप्त होगा।