फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government will introduce Lokayukta bill

Maharashtra: लोकायुक्त बिल लाएगी महाराष्ट्र सरकार, सीएम शिंदे बोले- राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे

Sun, 18 Dec 2022 09:38 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Dec 2022 09:38 PM IST
सार

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार चलाएंगे। हम महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, इसलिए हमने राज्य में लोकायुक्त कानून लाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Maharashtra government will introduce Lokayukta bill
CM Eknath Shinde, Devendra Fadanvis - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार इस विधानसभा सत्र में लोकायुक्त बिल लेकर आएगी। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में हमने अहम फैसले लिए हैं। हमने लोकपाल की तर्ज पर महाराष्ट्र में लोकायुक्त शुरू करने की अन्ना हजारे कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि सीएम और कैबिनेट को लोकायुक्त के दायरे में लाया जाएगा। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम को इस कानून का हिस्सा बनाया जाएगा और लोकायुक्त में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों सहित पांच लोगों की एक टीम होगी।
विज्ञापन


वहीं इस मामले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार चलाएंगे। हम महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, इसलिए हमने राज्य में लोकायुक्त कानून लाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे सरकार को सदन में घेरेगा विपक्ष
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने रविवार को कहा कि विपक्ष सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली राज्य सरकार को कृषि संकट और राज्य के हाथ से निवेश परियोजनाएं निकलने के मुद्दे पर घेरेगा।  विपक्ष ने आज शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आयोजित की जाने वाली पारंपरिक चाय पार्टी का सर्वसम्मति से बहिष्कार करने का फैसला किया है। शिवाजी महाराज पर राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी की टिप्पणी और कर्नाटक के साथ जारी सीमा विवाद जैसे अन्य मुद्दे भी शीतकालीन सत्र में हावी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed