फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra government will die casual death: shivsena

किसानों की खुदकुशी पर शिवसेना का वार- आकस्मिक मौत मरेगी सरकार

Wed, 19 Apr 2017 08:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 19 Apr 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
maharashtra government will die casual death: shivsena
- फोटो : PTI

भाजपा से संबंधों में खटास के चलते शिवसेना नित नए तेवर दिखा रही है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे कभी भाजपा के साथ रिश्ते में सुधार होने की बात करते है तो कभी मुखपत्र के जरिए सरकार पर अपनी भड़ास निकालते रहते हैं। अब शिवसेना ने किसान आत्महत्या के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है कि वह भी एक दिन आकस्मिक मौत मरेगी।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की तर्ज पर ‘मैं मुख्यमंत्री बोल रहा हूं’ नामक कार्यक्रम के जरिए दूरदर्शन पर जनता से संवाद शुरू किया है।
विज्ञापन


बीते रविवार को मुख्यमंत्री जब एक चैनल पर किसानों की योजनाओं की चर्चा कर रहे थे उसी दौरान जालना जिले के धनसावंगी में रामजी और रत्नामाला रणमले नामक किसान दंपति ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सरकार के रिकॉर्ड में इसे आकस्मिक निधन दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे में रोज- दो चार किसान आत्महत्या कर रहे हैं

maharashtra government will die casual death: shivsena

​इसी को मुद्दा बनाकर शिवसेना ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के मुखपत्र की संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि जिस तरह से राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार राज्य में हो रही किसानों की आत्महत्या को आकस्मिक करार दे रही है उसी तरह से एक दिन इस सरकार की भी आकस्मिक मौत हो जाएगी।

शिवसेना का कहना है कि सूबे में रोज दो-चार किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस महीने में किसानों का  आत्महत्या का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है। अगर ऐसा ही जारी रहा तो एक दिन रिकॉर्ड में सरकार की भी आकस्मिक मौत दर्ज हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed