फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government to give Rs 50000 aid to kins or immediate relatives of people who lost their lives due to Corona Latest Covid 19 News Update

महाराष्ट्र: कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की मदद का एलान, उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

Fri, 26 Nov 2021 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 26 Nov 2021 09:25 PM IST
सार

राज्य की एमवीए सरकार ने फैसला किया है कि यहां कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra Government to give Rs 50000 aid to kins or immediate relatives of people who lost their lives due to Corona Latest Covid 19 News Update
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों को लेकर बड़ा एलान किया है। राज्य की एमवीए सरकार ने फैसला किया है कि यहां कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


बेंगलुरु के नर्सिंग कॉलेज के 12 छात्र संक्रमित
इस बीच बेंगलुरु के एक नर्सिंग कॉलेज के 12 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बड़ी बात यह है कि इनमें से 11 को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिर्फ नौ छात्रों में ही कोरोना के लक्षण दिखे थे। इससे पहले कर्नाटक के धारवाड़ में एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 66 से ज्यादा संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


भारत ने 95 देशों को दीं कोरोना टीकों की सात करोड़ से ज्यादा खुराकें : जितेंद्र सिंह कोरोना महामारी के दौरान भारत ने इस वर्ष 22 नवंबर तक 95 देशों में सात करोड़ 70 लाख कोरोना टीकों का वितरण किया। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जितेंद्र सिंह 9वीं ब्रिक्स विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ‘वैक्सीन मैत्री’पहल के तहत दुनिया भर के देशों को कोविड-19 वैक्सीन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया की भारत द्वारा वितरित टीकों में से एक करोड़ 27 लाख टीके केंद्र सरकार ने 47 देशों को भेजे हैं। शेष 5 करोड़ 80 लाख टीकों की आपूर्ति आपूर्ति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा वाणिज्यिक और कोवैक्स दायित्वों के तहत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में 64,000 करोड़ का निवेश करेगा केंद्र 
इस बीच केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र अगले पांच साल में देश में स्वास्थ्य ढांचा तैयार करने में करीब 64,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने खंड्रो ड्रोवा जांगमो जिला अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न स्वास्थ्य के माध्यम से सभी को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed