फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government Live Updates All Party Members Meeting Today on loudspeaker Issue Kirit Somaiya Navneet Rana BJP Shiv Sena Member News in Hindi

Live: 'नवनीत राणा को पानी पीने और टॉयलेट जाने की इजाजत नहीं दी गई', फडणवीस का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप

Mon, 25 Apr 2022 04:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Apr 2022 04:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि लाउडस्पीकर मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मान्य होगा। राज्य सरकार कोई दिशानिर्देश जारी नहीं करेगी। इस बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को संबोधित करते हुए उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Maharashtra Government Live Updates All Party Members Meeting Today on loudspeaker Issue Kirit Somaiya Navneet Rana BJP Shiv Sena Member News in Hindi
नवनीत राणा और देवेंद्र फडणवीस(फाइल) - फोटो : Amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि लाउडस्पीकर मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मान्य होगा। राज्य सरकार कोई अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी नहीं करेगी। वहीं इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम केंद्र सरकार से भी इस पर बातचीत करेंगे और क्योंकि ये सुप्रीम कोर्ट का मामला है इसलिए कोर्ट के ऑर्डर का पालन करते हुए किसी को भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इस बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को संबोधित करते हुए उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला। बता दें कि इस बैठक से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने दूरी बना ली थी।  इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी इसमें शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि मनसे की तरफ से संदीप देशपांडे, बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई इस सर्वदलीय मीटिंग में शामिल हुए। बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रदेश सरकार से मांग की थी कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे खुद  लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर देंगे। इसके बद राज ठाकरे ने एक और बयान देते हुए कहा था कि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर देंगे। यहां पढ़ें विवाद से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन


नवनीत राणा को पानी पीने और टॉयलेट जाने की इजाजत नहीं दी गई: फडणवीस
अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की गिरफ्तारी मामले में  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। फडणवीस ने राणा दंपती की गिरफ्तारी को गलत ठहराया है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। फडणवीस ने कहा कि किसी भी जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना राजद्रोह है क्या? उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि नवनीत राणा को पीने के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है और उन्हें टॉयलेट जाने की भी इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अराजकता की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


'लाउडस्पीकर को लेकर राज्य सरकार के लिए कोई प्रावधान नहीं'
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि लाउडस्पीकर हटाने या लगाने को लेकर राज्य सरकार के लिए कोई प्रावधान नहीं है। यह बात उन्होंने सोमवार को मुंबई में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कही।  दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाएगी और उनके अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हिम्मत है तो मेरे ऊपर राजद्रोह का गुनाह लगाकर दिखाएं: फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हनुमान चालीसा महाराष्ट्र में नहीं बोली जाएगी तो क्या पाकिस्तान में बोली जाएगी, इनको हनुमान चालीसा से इतनी नफरत क्यों है? हम सारे हनुमान चालीसा बोलेंगे अगर सरकार में हिम्मत है तो हमारे ऊपर राजद्रोह का गुनाह लगाकर दिखाएं।

हिटलरशाही से संघर्ष होता है, संवाद नहीं: फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा मानना है कि हिटलरशाही से संघर्ष होता है, संवाद नहीं। अगर इस प्रकार की प्रवृत्ति यहां पर चलेगी तो हम भी उसका मुकाबला करेंगे। हम गृह मंत्री की बैठक में जाकर क्या करेंगे क्योंकि उस बैठक में मुख्यमंत्री तो उपस्थित ही नहीं हैं।

सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अजीत पवार करेंगे
लाउडस्पीकर मुद्दे पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के किनारा लेने के बाद अब इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार करेंगे।

राणा दंपती ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया
अमरावती के निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और विधायक पतिरवि राणा ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। एफआईआर रद्द करने के लिए उनकी याचिका दायर की गई है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखी चिट्ठी
महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को पत्र लिखकर भाजपा नेता किरीट सोमैया की कार पर कथित रूप से शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के संबंध में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

किरीट सोमैया पर हमले का मामला पहुंचा दिल्ली
वहीं भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमले का मामला अब दिल्ली पहुंच चुका है। इस मामले में अब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली जाकर गृह सचिव से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा है साथ ही किरीट सोमैया मामले को भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे किरीय सोमैया ने गृह सचिव से महाराष्ट्र के हालात का जायजा लेने के लिए स्पेशल टीम भेजने की मांग की है। बता दें कि सोमैया शनिवार को गिरफ्तार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने खार पुलिस स्टेशन गए थे उसी दौरान उनपर कथित रूप से हमला हुआ था।

नवनीत राणा और उनके पति को अलग-अलग जेल में रखा गया
उद्धव ठाकरे निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए अड़ीं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की रात जेल में कटी। जेल जाने से पहले दोनों की कोरोना जांच की गई। बता दें कि मुंबई पुलिस ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को यहां भायखला महिला जेल में स्थानांतरित कर दिया जबकि उनके विधायक पति रवि राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच पड़ोसी नवी मुंबई की तलोजा जेल ले जाया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। राणा दंपति पर आईपीसी की धारा 15A और 353 के साथ-साथ बॉम्बे पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत FIR दर्ज है। और सबसे बड़ी धारा 124A यानी राजद्रोह की धारा लगाई गई है। 




आपको कोई समस्या है तो सीएम उद्धव से मीलिए: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ये महाराष्ट्र की बदनामी का षडयंत्र है, अगर आपकी कोई समस्या है तो आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री से मीलिए। उत्तर प्रदेश में 3 महीने में 17 दुष्कर्म और हत्याएं हुईं तो वहां राष्ट्रपति शासन लगाएंगे क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed