कभी कविता तो कभी कार्टून, कुछ इस अंदाज में शिवसेना नेता संजय राउत ने किए भाजपा पर कटाक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र चुनावों के परिणाम आए दो हफ्ते बीत चुके हैं। मगर पुराने दोस्तों भाजपा और शिवसेना के बीच अभी भी ठनी हुई है। 14 दिन बीतने के बावजूद महाराष्ट्र की जनता को यह नहीं पता कि सरकार बनेगी या नहीं? और अगर बनेगी तो किसकी? दो पुराने साथियों में चल रही सियासी उठापठक के बीच जुबानी तीरंदाजी भी खूब हुई।
शिवसेना की ओर से मोर्चा संभाला वरिष्ठ नेता संजय राउत ने। वो भी अपने ही स्टाइल में। कभी उन्होंने कविताओं की पंक्तियों का सहारा लिया, तो कभी कार्टून के जरिए कटाक्ष किया।
दुष्यंत कुमार की कविता
संजय राउत ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोलने के लिए कवि दुष्यंत कुमार की पंक्तियों का सहारा लिया। गत पांच नवंबर को भी उन्होंने दुष्यंत की कविता पोस्ट कर शिवसेना का रुख सामने रखा।
तुम्हारे पांव के नीचे कोई ज़मीन नहीं
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 7, 2019
कमाल है कि, फ़िर भी तुम्हें यक़ीन नहीं
दुष्यंत कुमार
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 6, 2019
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 5, 2019
लक्ष्य से ज्यादा सफर का मजा
इसी महीने चार नवंबर को संजय राउत ने सरकार बनाने को लेकर चल रही खींचतान पर इस पोस्ट के साथ कटाक्ष किया।
जय हिंद pic.twitter.com/AGfKbpVo0i
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 4, 2019
उसूलों पर चलने की बात
उसूलों पर जहाँ आँच आये,
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 3, 2019
टकराना ज़रूरी है
जो ज़िन्दा हो,
तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है ....
जय महाराष्ट्र...
अहंकार न पालने की नसीहत
*साहिब...*
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 1, 2019
*मत पालिए, अहंकार को इतना,*
*वक़्त के सागर में कईं,*
*सिकन्दर डूब गए..!*
उद्धव थोड़े ही जेल में हैं
शिवसेना नेता संजय राउत ने कटाक्ष वाले दूसरों के ट्वीट को भी रीट्वीट भी किया।
भाजपा वाले आदित्य ठाकरे को भी डिप्टी सीएम में फुसला रहे, अरे उद्धव ठाकरे जेल में थोड़ी है 😄
— बेबाक पत्रकार (@VoiceofmyBharat) October 28, 2019
क्यों @rautsanjay61 भइया ? डटे रहिएगा, हक़ माँग रहे हैं कोई ख़ैरात नहीं 👍
बुरा न मानो दिवाली है
दिवाली से ठीक पहले उन्होंने एक कार्टून पोस्ट किया। इसमें शिवसेना के चुनाव चिहृन बाघ के गले में एनसीपी का चिहृन घड़ी है और उसके हाथ में भाजपा का चुनाव चिहृन कमल है।
व्यंग चित्रकाराची कमाल!
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 25, 2019
बुरा न मानो दिवाली है.. pic.twitter.com/krj2QAnGmB