फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government drafted a law against female atrocities

महाराष्ट्र में आंध्र प्रदेश की ‘दिशा’ की तर्ज पर बनेगा ‘शक्ति’ कानून

Mon, 14 Dec 2020 06:17 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government drafted a law against female atrocities
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने महिला अत्याचार के खिलाफ आंध्र प्रदेश के ‘दिशा’ कानून की तर्ज पर ‘शक्ति’ कानून बनाने का मसौदा तैयार किया है। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शक्ति कानून के मसौदे को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


आगामी 14 और 15 दिसंबर को होने वाले दो दिवसीय विधानमंडल सत्र में शक्ति कानून संबंधी विधेयक पेश किया जाएगा। विधानमंडल के दोनों सदनों की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन



राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना के बाद ही दिशा कानून की तर्ज पर कठोर कानून बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने बुधवार को कहा कि महिला अत्याचार रोकने के लिए राज्य में एक सशक्त कानून की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर आंध्र प्रदेश के दिशा कानून की तर्ज पर महाराष्ट्र में शक्ति कानून बनाने के मसौदे को मंजूर किया गया है। आगामी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में इसे कानूनी जामा पहनाया जाएगा। उसके बाद केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद राज्य में शक्ति कानून लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed