{"_id":"6418c5c930f6f7c6a30fbce3","slug":"maharashtra-government-considering-setting-up-network-of-informers-to-crackdown-on-illicit-liquor-trade-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की तैयारी, शिंदे सरकार मुखबिरों का नेटवर्क बनाने पर कर रही विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की तैयारी, शिंदे सरकार मुखबिरों का नेटवर्क बनाने पर कर रही विचार
Tue, 21 Mar 2023 02:15 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:15 AM IST
सार
राज्य के आबकारी मंत्री शंभूराज देसाई विपक्ष के नेता अजीत पवार द्वारा शराब कारोबार पर सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री शंभूराज देसाई।
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। मंत्री शंभूराज देसाई ने सोमवार को विधानसभा को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध शराब कारोबार के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए मुखबिरों का एक नेटवर्क स्थापित करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
राज्य के आबकारी मंत्री शंभूराज देसाई विपक्ष के नेता अजीत पवार द्वारा शराब कारोबार पर सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस के पास मुखबिरों का नेटवर्क होता है उसी तर्ज पर हम एक मुखबिरों का नेटवर्क स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। देसाई ने कहा कि ये मुखबिर जिलों में चल रहे अवैध शराब कारोबार की जानकारी देंगे। सूचना देने वालों को पुरस्कार के रूप में पैसे भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न पूछते हुए पवार ने सुझाव दिया कि राज्य के आबकारी विभाग के पास अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए मुखबिरों का एक नेटवर्क हो सकता है और जब उन्होंने यह विभाग संभाला था, तब इस आशय के प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि इन मुखबिरों को जरूरत पड़ने पर लाखों रुपये का भुगतान किया जा सकता है, क्योंकि अवैध शराब के कारोबार से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के करों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
देसाई ने आगे कहा कि मुखबिरों का एक नेटवर्क स्थापित करने के अलावा, सरकार एक क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के मामलों की सूचना मिलने पर जिला स्तर के अधिकारी को जिम्मेदार ठहराने के विकल्प पर भी विचार कर रही है।