फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra government announces state funeral for Santoor maestro Pt Shiv Kumar Sharma

पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन: महाराष्ट्र सरकार का एलान- राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

Tue, 10 May 2022 04:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 04:14 PM IST
सार

सीएम उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने संगीतकार पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि  संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए।

विज्ञापन
maharashtra government announces state funeral for Santoor maestro Pt Shiv Kumar Sharma
पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मशहूर संगीतकार पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएम उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने संगीतकार पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक जताया है। साथ ही सीएम ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएमओ ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है।

विज्ञापन


शोक जताते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि भारतीय संगीत के एक सम्मानित युग का अंत हुआ है। पंडित शर्मा और संतूर वाद्य का अटूट संबंध रहा है। संतूर को उनके नाम से जाना जाता था। पंडित शर्मा के संतूर वादन और उनकी अलौकिक आवाज ने न केवल भारतीयों बल्कि दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग लोक कहा जाता है। इसी भूमि से पंडित जी ने न केवल देश बल्कि दुनिया भर को संगीत की लहरों से रूबरू कराया।  पंडित शिवकुमार ने संतूर से दुनिया को परिचित कराया। यह पंडित शर्मा की निरंतर साधना का योगदान है, भारतीय संगीत क्षेत्र पंडित शर्मा के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। 
विज्ञापन


वहीं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। संतूर और भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने में पंडित शिव कुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान था। राज्यपाल ने संतूर वादक को एक महान कलाकार, गुरु, शोधकर्ता, विचारक और सबसे बढ़कर एक दयालु इंसान बताया। कोश्यारी ने कहा कि पंडित शिव कुमार शर्मा ने कई शिष्यों का मार्गदर्शन किया और अपने विविध योगदानों से संगीत की दुनिया को समृद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर ट्वीट करके दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पंडित शर्मा के निधन से गहरा दुख' हुआ है। पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता को संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। साथ ही उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी पंडित शर्मा को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है  कि मशहूर संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार सुबह में कार्डियक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। 


बता दें कि पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा। बॉलीवुड में 'शिव-हरी' नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था। इसमें से सबसे प्रसिद्ध गाना फिल्म 'चांदनी' का 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' रहा, जो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed