फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government announced Make Your Village Corona Free And Win 50 Lakh

महाराष्ट्र सरकार का एलान : अपने गांव को बनाओ 'कोरोना मुक्त' और जीतो 50 लाख रुपये का इनाम

Thu, 03 Jun 2021 07:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 07:22 AM IST
सार

 'कोरोना मुक्त गांव' प्रतियोगिता के तहत पहला पुरस्कार 50 लाख रुपये, दूसरा 25 लाख रुपये और तीसरा 15 लाख रुपये का होगा।

विज्ञापन
Maharashtra Government announced Make Your Village Corona Free And Win 50 Lakh
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने 'कोरोना मुक्त गांव' प्रतियोगिता की घोषणा की है। इसके प्रत्येक राजस्व क्षेत्र से कोविड-19 प्रबंधन को लेकर अच्छा काम करने वाली तीन ग्राम पंचायतों को चुनकर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें पहला पुरस्कार 50 लाख रुपये, दूसरा 25 लाख रुपये और तीसरा 15 लाख रुपये का होगा।

विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ गांवों की ओर से किए प्रयासों की हाल ही में तारीफ की थी और ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त’ पहल की घोषणा की थी। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने कहा कि ‘कोरोना मुक्त गांव’ प्रतियोगिता मुख्यमंत्री की ओर से घोषित की गई पहल का ही हिस्सा है। इस प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक राजस्व मंडल में कोविड-19 से निपटने के लिए अच्छे काम करने वाली तीन गांव पंचायतों को इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,169 नए मामले आए 

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 15,169 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 285 लोगों की मौत हुई जबकि 268 पूर्व में हुई मौतें भी कोविड-19 से होने की पुष्टि हुई। इसके साथ महाराष्ट्र में अबतक 96,751 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को आए मामले मंगलवार को सामने आए 14,123 मामलों से अधिक है। विभाग ने बताया कि प्रदेश में नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। महाराष्ट्र में बुधवार को 29,270 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वालों की कुल संख्या 54,60,589 हो गई है। राज्य में इस समय 2,16,016 उपचाराधीन मरीज है।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने की दर 94.54 हो गई है जो एक दिन पहले यह 94.28 प्रतिशत थी। वहीं मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को लगातार तीसरे दिन नए मामलों की संख्या एक हजार से नीचे रही। महानगर में 925 मामले आए जबकि 1,632 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।


देश की आर्थिक राजधानी में कोविड-19 से 31 और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक 14,938 लोगों की जान महानगर में जा चुकी है। बृह्नमुंबई नगरमहापालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के मुताबिक अबतक 7,08,007 लोगों के संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बीएमसी के मुताबिक इस समय शहर में 16,580 मरीज उपचाराधीन हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed