फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra going towards anarchy: Shiv Sena

अराजकता की ओर बढ़ रहा महाराष्ट्र : शिवसेना

Sun, 07 Jan 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Sun, 07 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra going towards anarchy: Shiv Sena
ठाकरे - फोटो : PTI
भीमा-कोरेगांव हिंसा पर सरकार में शामिल शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना ने कहा है कि दलित बंद आयोजित कर रहे हैं और हिंदुत्ववादी संगठन मोर्चा निकाल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि महाराष्ट्र समृद्धि की ओर बढ़ने की बजाए जातीय हिंसा के चलते अराजकता और विध्वंस की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र की संपादकीय में मुख्यमंत्री फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि अगर महाराष्ट्र बंद शांतिपूर्ण था तो नेता के तौर पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। शिवसेना जातीय संघर्ष के समय मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ एकजुटता दिखा रही थी, क्योंकि वह महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करना चाहती है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना चाहती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- कोरेगांव में मराठों और महारों के बीच हुआ क्या था
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि एक जनवरी को भीमा-कोरेगांव में हुई झड़प का इस्तेमाल जातीय हिंसा भड़काने में हो रहा है। किसी भी दलित नेता ने समुदाय के उग्र तेवर को शांत करने की कोशिश नहीं की है। संपादकीय में कहा गया है कि यह वक्त इस बात की समीक्षा करने का नहीं है कि क्या जातीय हिंसा भाजपा को या किसी अन्य पार्टी को लाभ पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed