Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   flight fare hike wedding new year season government intervention demand

एविएशन: शादी और नए साल पर महंगा होगा हवाई सफर, फ्लाइट किरायों पर लगाम लगाने के लिए सरकार से की मांग

Tue, 24 Nov 2026 06:30 PM IST
राकेश कुमार अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2026 06:30 PM IST
सार

शादी और नए साल के सीजन से पहले बढ़ते हवाई किरायों को नियंत्रित करने के लिए बिजनेस चैंबर ने नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू को पत्र लिखा है। महंगे टिकटों के साथ-साथ एयरलाइंस की सेवाओं के खिलाफ शिकायतें भी तेजी से बढ़ी हैं, जो 2019 के 1,297 के मुकाबले सितंबर 2026 तक ही 3,725 तक पहुंच गई हैं।
 

विज्ञापन
flight fare hike wedding new year season government intervention demand
हवाई सफर हुआ महंगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी और नए साल की छुट्टियों का सीजन शुरू होने से पहले ही हवाई यात्रियों की चिंता बढ़ने लगी है। इस दौरान दूसरे शहरों में शादी समारोह में शामिल होने या छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे लोगों को फ्लाइट टिकट के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। हवाई सफर की बढ़ती मांग के बीच स्पाइसजेट से जुड़ा संकट भी किरायों पर दबाव बढ़ाने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र, किराया नियंत्रित करने की अपील
लगातार बढ़ते हवाई किरायों से परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए अब सरकार से दखल की मांग उठी है। एक प्रमुख बिजनेस चैंबर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर हवाई किरायों को नियंत्रित करने की अपील की है। चैंबर का कहना है कि हवाई सफर महंगा होने से आम यात्रियों के बजट पर भारी बोझ पड़ रहा है। खासकर शादी और छुट्टियों के व्यस्त सीजन में लोगों के लिए यात्रा टालना आसान नहीं होता, ऐसे में आसमान छूते टिकट के दाम उनकी परेशानी और बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


पांच साल में एयरलाइंस के खिलाफ शिकायतें तीन गुना से ज्यादा बढ़ीं
हवाई किरायों में बढ़ोतरी के साथ-साथ एयरलाइंस की सेवाओं को लेकर भी यात्रियों की नाराजगी बढ़ी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में एयरलाइंस के खिलाफ 1,297 शिकायतें दर्ज की गई थीं, जो वर्ष 2025 में तीन गुना से भी ज्यादा बढ़कर 4,517 हो गईं। वहीं, साल 2026 में सितंबर महीने तक ही 3,725 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जो सेवा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफंड और सामान से जुड़ी परेशानियां सबसे ज्यादा
यात्रियों की सबसे ज्यादा शिकायतें सामान (बैगेज), टिकट के पैसे वापस मिलने (रिफंड) और उड़ान से जुड़ी सेवाओं को लेकर हैं। इससे साफ है कि यात्रियों की मुश्किलें सिर्फ महंगे टिकटों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि टिकट खरीदने के बाद सामान से जुड़ी दिक्कत, रिफंड में देरी और खराब उड़ान सेवाएं भी उनकी परेशानी की बड़ी वजह बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed