फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Girl surrounded by boys broad daylight hanging out with youth from other community three arrested

महाराष्ट्र: दूसरे समुदाय के युवक के साथ घूमने पर दिनदहाड़े लड़की को घेरा, हाथ पकड़कर खींचा; तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 06:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 06:06 PM IST
सार

घटना छत्रपति संभाजीनगर के बेगमपुर इलाके की है। लड़की एक दूसरी समुदाय के लड़के के साथ बीबी का मकबरा देखने आई थी। तभी कुछ युवकों ने उसे देख लिया और लड़की व लड़के को रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Maharashtra Girl surrounded by boys broad daylight hanging out with youth from other community three arrested
युवकों की भीड़ ने लड़की को छेड़ा (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क में लड़की के साथ इसलिए छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि वह दूसरे समुदाय के लड़के के साथ घूम रही थी। छेड़छाड़ करने वालों ने लड़की के मोबाइल फोन को भी छीनने की कोशिश की। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना छत्रपति संभाजीनगर के बेगमपुर इलाके की है। लड़की एक दूसरी समुदाय के लड़के के साथ बीबी का मकबरा देखने आई थी। तभी कुछ युवकों ने उसे देख लिया और लड़की व लड़के को रोकने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक लड़कती से पूछते नजर आ रहे हैं कि तुम किसी और लड़के के साथ क्यों चल रही हो? लड़की एक कॉलेज की छात्रा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ये युवक लड़की को परेशान करने लगते हैं। लड़की उनसे पीछा छुड़ाने के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ाती है, तभी एक युवक उसका हाथ पकड़कर खीचने लगता है। फिर लड़की चिल्लाते हुए हाथ छोड़ने को कहती है। लेकिन लड़का उसका हाथ नहीं छोड़ता है। काफी देर तक यह मामला चलता है। तभी सड़क पर भीड़ भी जमा होने लगती है। लेकिन इस भीड़ में कोई भी लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आता है। 

 

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिर पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। बेगमपुरा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इन तीनों के खिलाफ महिला का अपमान करने, उसका पीछा करने, चोरी का प्रयास करने, चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
 

बेगमपुरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर शिवाजी तवारे ने कहा, यह घटना सोमवार 24 अप्रैल की है। पीड़ित लड़की अहमदनगर के एक कस्बे की रहने वाली है और संभाजीनगर में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही है। लड़की के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उसे एक परिवार ने बचाया था और अपने घर ले गया था। फिर पुलिस टीम उसे स्टेशन लेकर आई।इंस्पेक्टर के मुताबिक, लड़की से कुछ देर जानकारी लेने के बाद उसे उसके घर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed