फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Girl forces fellow female student to perform namaz in medical college hostel two staffers suspende

Maharashtra: मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में लड़की को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया; दो स्टाफ निलंबित

Tue, 06 Jan 2026 11:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Jan 2026 11:57 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर में एक मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा को साथी छात्रा ने नमाज पढ़ने को मजबूर किया। मामले की जानकारी होने पर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
maharashtra Girl forces fellow female student to perform namaz in medical college hostel two staffers suspende
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका में एक निजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक अज्ञात लड़की ने कथित तौर पर एक साथी छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद संस्थान के मैनेजमेंट ने एक हॉस्टल वार्डन और एक अध्यापक को निलंबित कर दिया। यह घटना कथित तौर पर रविवार रात पोशेरी के एक कॉलेज में हुई, जिससे तनाव फैल गया और दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस ने सोमवार रात इस संबंध में एफआईआर दर्ज की और शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना रैगिंग से जुड़ी हो सकती है। पीड़िता नासिक की निवासी है और कॉलेज में फर्स्ट ईयर की फिजियोथेरेपी की छात्रा है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसे हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर एक लड़की ने रोका, उस लड़की का चेहरा ढका हुआ था। शिकायत में कहा गया है कि लड़की ने उसके मना करने के बावजूद उसे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया, जिससे वह डर गई।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पीड़ित ने अगली सुबह अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिन्होंने कथित तौर पर कॉलेज मैनेजमेंट से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) से संपर्क किया।' पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने भी कैंपस का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- JNU: पीएम-गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाने वाले होंगे निलंबित, प्रशासन बोला- नहीं बनने देंगे नफरत की प्रयोगशाला

दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं का हंगामा, जांच की मांग
एसपी देशमुख ने कहा, 'हमने भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र रैगिंग निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हम आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य छात्रों के बयान दर्ज कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें कॉलेज के कामकाज की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अतीत में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं। कॉलेज मैनेजमेंट ने पुलिस को जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया, लेकिन इस बात से इनकार किया कि अतीत में भी इसी तरह की घटना हुई थी। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed