महाराष्ट्र: नवी मुंबई के उरण में ओेएनजीसी प्लांट में गैस लीक, पूरे इलाके को किया गया खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण स्थित ओएनजीसी प्लांट में गैस लीक होने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्लांट के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। गैस लीक से किसी के जानमाल की नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को तुरंत प्लांट खाली करने का आदेश दिया गया है।
Maharashtra: A chemical leak has been reported from an Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) plant in Uran, Navi Mumbai. Fire tenders at the spot. The situation is under control.
विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 25, 2019
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जब नवी मुंबई स्थित ओएनजीसी के प्लांट में काम चल रहा था, तभी गैस लीक की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सभी लोगों को जल्द से जल्द प्लांट खाली करने का आदेश दिया गया। गैस इतनी तेजी से लीक हो रही थी कि लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।