{"_id":"63c5141142623c6a5022e740","slug":"maharashtra-gadhchiroli-naxalite-faces-with-police-weapons-found-news-in-hindi-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद
Mon, 16 Jan 2023 02:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 16 Jan 2023 02:38 PM IST
सार
कहा गया है कि रविवार को दोपहर करीब दो बजे गढ़चिरौली पुलिस का एक विशेष बल वेदामपल्ली जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पुलिस-नक्सलों की मुठभेड़।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने नक्सलियों को खदेड़ते हुए घटनास्थल से दो हथियार और एक वॉकी-टॉकी चार्जर बरामद किया है।
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक की तरफ से कहा गया है कि रविवार को दोपहर करीब दो बजे गढ़चिरौली पुलिस का एक विशेष बल वेदामपल्ली जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर था। इसी दौरान करीब 20 से 25 नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। नक्सलियों और पुलिस के बीच भारी गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगल में भाग गए।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वन क्षेत्र में तलाशी के दौरान पुलिस ने नक्सलियों का एक ‘भरमार’ (देसी हथियार), एक पिस्तौल, एक वॉकी-टॉकी चार्जर और अन्य सामान बरामद किए।