फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ed summoned anil deshmukh son today Maharashtra former Home Minister Deshmukhs health test conducted, in ED custody till November 6

Anil Deshmukh Son: ईडी ने अनिल देशमुख के बेटे को आज किया तलब, मनी लॉड्रिंग मामले से जुड़े सवाल-जवाब होंगे

Fri, 05 Nov 2021 01:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Nov 2021 01:33 AM IST
सार

ईडी ने कोर्ट से कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में सीधे शामिल हैं। उन्हें इस अपराध से सीधा लाभ हुआ है। 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप से जुड़े मामलों में राकांपा नेता महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसमें विदेशी एंगल की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 
 

विज्ञापन
ed summoned anil deshmukh son today Maharashtra former Home Minister Deshmukhs health test conducted, in ED custody till November 6
अनिल देशमुख - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का ईडी ने गुरुवार को मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। देशमुख का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें ईडी ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। इस बीच ईडी ने देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख को शुक्रवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। उनसे मनी लॉड्रिंग मामले से जुड़े सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


देशमुख वर्तमान में ईडी की हिरासत में हैें। उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 71 वर्षीय राकांपा नेता देशमुख को गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे ईडी दफ्तर से दक्षिण मुंबई स्थित जेजे अस्पताल ले जाया गया। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक उनका परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें फिर ईडी के दफ्तर ले जाया गया। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ईडी द्वारा कई समन भेजने के बाद भी जांच एजेंसी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। बीते सप्ताह बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन समन को खारिज करने से इनकार कर दिया था, तब देशमुख को सोमवार को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना पड़ा था। इस दौरान करीब 12 घंटे तक सवाल-जवाब करने के बाद ईडी ने देशमुख को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को एक विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कोर्ट से कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में सीधे शामिल हैं। उन्हें इस अपराध से सीधा लाभ हुआ है। 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप से जुड़े मामलों में राकांपा नेता महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसमें विदेशी एंगल की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोपों के बाद ईडी ने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed