{"_id":"60e47f5d81e280120b616477","slug":"maharashtra-former-congress-leader-kripashankar-singh-to-join-bjp-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आज भाजपा में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह, 2019 में छोड़ा था कांग्रेस का साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आज भाजपा में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह, 2019 में छोड़ा था कांग्रेस का साथ
Wed, 07 Jul 2021 12:30 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:30 AM IST
सार
विलासराव देशमुख सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का समर्थन करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
कृपाशंकर सिंह
- फोटो : facebook.com/KripashankarSinghOfficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व नेता कृपाशंकर सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को मुंबई में होने वाले एक कार्यक्रम में सिंह के साथ नासिक जिले के युवा नेता रावसाहेब कदम भी भगवा दल की सदस्यता लेंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने 10 सितंबर 2019 को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का समर्थन किया था। तभी से अनुमान जताए जा रहे थे कि वह भाजपा के खेमे में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के टिकट पर कालिना विधानसभा सीट से वह तीन बार विधायक भी रहे थे।
विज्ञापन