फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: former congress leader Kripashankar Singh to join BJP in Mumbai

महाराष्ट्र: आज भाजपा में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह, 2019 में छोड़ा था कांग्रेस का साथ

Wed, 07 Jul 2021 12:30 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 07 Jul 2021 12:30 AM IST
सार

विलासराव देशमुख सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का समर्थन करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Maharashtra: former congress leader Kripashankar Singh to join BJP in Mumbai
कृपाशंकर सिंह - फोटो : facebook.com/KripashankarSinghOfficial

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व नेता कृपाशंकर सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को मुंबई में होने वाले एक कार्यक्रम में सिंह के साथ नासिक जिले के युवा नेता रावसाहेब कदम भी भगवा दल की सदस्यता लेंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने 10 सितंबर 2019 को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का समर्थन किया था। तभी से अनुमान जताए जा रहे थे कि वह भाजपा के खेमे में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के टिकट पर कालिना विधानसभा सीट से वह तीन बार विधायक भी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed