फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Flood situation in Mumbai, Sangli, Akola grim, many areas lost contact, Modi talks to Uddhav

महाराष्ट्र में बिगड़े हालात: छह जिलों में बारिश से तबाही, रायगढ़ में पांच की मौत, 30 अब भी लापता

Fri, 23 Jul 2021 03:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 23 Jul 2021 03:05 AM IST
सार

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी वर्षा से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नदिया उफान पर आने से अनेक गांवों में पानी घुस गया है। कई गांवों व इलाकों में बाढ़ के कारण संपर्क टूट गया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Flood situation in Mumbai, Sangli, Akola grim, many areas lost contact, Modi talks to Uddhav
महाराष्ट्र बाढ़ - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई के अलावा सांगली, अकोला, अमरावती, नागपुर, कोल्हापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य की कई नदियां भी उफान पर हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमों के अलावा वायुसेना व एनडीआरएफ की टीमों को भी राहत व बचाव के लिए उतारा गया है। वहीं भारी बारिश के कारण कई रूटों पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई है।

विज्ञापन


रायगढ़ में भूस्खलन में पांच की मौत, 30 लापता
वहीं रायगढ़ में भूस्खलन की चार घटनाएं सामने आई हैं जिससे सड़क जाम हो गया है। रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बाताया कि अभी तक स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों को बचाया जबकि कम से कम 30 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंडी में इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत
 शिवाजी नगर स्थित गोवंडी में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। 


पीएम मोदी ने की सीएम उद्धव से बात 
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर चर्चा कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। ठाकरे से चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से बात की और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। हालात को सुधारने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता आश्वासन दिया। सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।' 
 

बाढ़ के मद्देनजर एनडीआरएफ ने चिखली गांव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं रायगढ़ के जिला कलेक्टर ने कहा है कि कलाई गांव में भूस्खलन की खबर है। इसमें कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसी कोई खबर नहीं है। 

सेना के जवान भी तैनात
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि रत्नागिरी और रायगढ़ में राहत व बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना और नौसेना के जवानों को भी तैनात किया गया है।  वहीं, भारी बारिश के चलते पुणे के भीमाशंकर मंदिर के आसपास भी बाढ़ का नजारा है। ये मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। 



कोंकण में तीन दिन के लिए अलर्ट
राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कहर के बाद महाराष्ट्र अलर्ट पर है।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 22 जुलाई को रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. मौसम विभाग ने कोंकण तट पर अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 


कहां क्या हैं हालात
  • अमरावती: सिपना नदी उफान पर है। गत तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
  • सांगली : मूसलाधार बारिश की वजह से चांदोली बांध पानी से लबालब। आठ घंटे में तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई।
  • कोल्हापुर: गत दो दिन से भारी बारिश हो रही है। सभी नदियां उफान पर हैं। जिले में अलर्ट जारी किया गया है। पंचगंगा नदी खतरे के निशान के करीब है। 
  • अकोला: अचानक भारी बारिश होने से लगो बादल फट गया हो। अकोला शहर के बीचों-बीच से बहने वाली मोरना नदी में अचानक बाढ़ आ गई। 10 से 15 गांवों में घुसा पानी।
  • नागपुर: मूसलाधार बारिश से शहर के जनजीवन पर असर पड़ा। कई इलाकों में पानी भरा।
  • मुंबई: तटीय पालघर और ठाणे जिलों में रात और गुरुवार की सुबह भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed