{"_id":"63023844ae804e3a2018fade","slug":"maharashtra-five-of-family-drown-in-pond-in-nanded-cutting-cake-inside-police-van-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुलिस वैन में केक काटते आरोपी का वीडियो वायरल, नांदेड़ में एक ही परिवार के 5 लोग तालाब में डूबे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुलिस वैन में केक काटते आरोपी का वीडियो वायरल, नांदेड़ में एक ही परिवार के 5 लोग तालाब में डूबे
Sun, 21 Aug 2022 07:21 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Aug 2022 07:21 PM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक आरोपी का पुलिस वैन के अंदर जन्मदिन पर केक काटने का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अदालत में सुनवाई के लिए ले जाते वक्त पुलिस वैन में जन्मदिन केक काटता आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में रविवार को एक ही परिवार के पाच सदस्य तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंबई से 630 किलोमीटर दूर नांदेड़ जिले के कंधार थाना क्षेत्र के नवरंगपुरा इलाके में दोपहर करीब 2.45 बजे हुई।
उन्होंने कहा कि परिवार बड़ी दरगाह पर नमाज अदा करने गया था और तालाब के पास खाना खा रहा था। उनमें से एक टिपिन बॉक्स धोने गया और तालाब में गिर गया।
अधिकारी ने कहा कि उसे बचाने के प्रयास में परिवार के दो अन्य सदस्य तालाब में कूद गए, लेकिन वह भी डूबने लगे। उन्होंने बताया कि जब तीनों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो बाकी दो ने भी उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी लेकिन वह भी डूब गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों पीड़ितों के शव निकाले गए हैं।
आरोपी ने पुलिस एस्कॉर्ट वैन में काटा जन्मदिन का केक
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक आरोपी का पुलिस वैन के अंदर से जन्मदिन पर केक काटने का वीडियो वायरल हो गया है। आरोपी को सुनवाई के लिए एस्कॉर्ट वैन में अदालत ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उल्हासनगर के रोशन झा ने अदालत परिसर के पास तैनात पुलिस एस्कॉर्ट वैन में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया जिसे उसके दोस्तों लाया गया था। उन्होंने कहा, उसे अदालत में लाने वाली पुलिस एस्कॉर्ट टीम, ठाणे ग्रामीण पुलिस की थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।