फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Five more people including three SRPF jawans in Jalna infected with Covid-19 Virus

महाराष्ट्र: कोरोना की चपेट में आए एसआरपीएफ के तीन जवान सहित पांच लोग

Sat, 02 May 2020 12:39 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, जालना
पीटीआई, जालना Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 02 May 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Five more people including three SRPF jawans in Jalna infected with Covid-19 Virus
coronavirus - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के जालना में एसआरपीएफ के तीन जवानों सहित पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या आठ हो गई है जिनमें से दो मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले के सिविल सर्जन मधुकर राठौड़ ने कहा कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के तीन जवानों समेत पांच नए मरीजों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात पॉजिटिव आई। 

विज्ञापन


जालना के रहने वाले एसआरपीएफ के तीन जवान मालेगांव में तैनात थे जो नासिक जिले में कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके नमूने औरंगाबाद प्रयोगशाला में भेजे गए जहां उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राठौड़ ने बताया कि दो अन्य मरीजों ने मुंबई की यात्रा की थी।
विज्ञापन



वहीं, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2293 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 37,336 हो गई है। जिसमें 26,167 सक्रिय हैं, 9951 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1218 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed