फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Five held for stealing gold in mumbai diamonds worth Rs 1.74 cr from IT firm CEOs home

Maharashtra: सोना और हीरे की चोरी के मामले में पांच गिरफ्तार; ट्रेनों में डकैती के आरोप में चार पकड़े गए

Thu, 27 Apr 2023 10:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 10:28 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि आईटी कंपनी के सीईओ शरद सांघी के घर में हुई चोरी के मामले गिरफ्तार किए गए लोगों में एक घरेलू सहायिका और उसका पति भी शामिल था। सांघी की कंपनी कारमाइकल रोड पर स्थित है, जो गामदेवी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आती है।

विज्ञापन
maharashtra Five held for stealing gold in mumbai diamonds worth Rs 1.74 cr from IT firm CEOs home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण मुंबई की एक प्रमुख आईटी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के घर से 1.74 करोड़ रुपये की कीमत के सोने और हीरे के आभूषण चुराने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आईटी कंपनी के सीईओ शरद सांघी के घर में हुई चोरी के मामले गिरफ्तार किए गए लोगों में एक घरेलू सहायिका और उसका पति भी शामिल था। सांघी की कंपनी कारमाइकल रोड पर स्थित है, जो गामदेवी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आती है। उन्होंने कहा, 'चोरी का पता 14 अप्रैल को तब चला जब आईटी फर्म के सीईओ और उनकी पत्नी ने अपने घर पर काम करने वालों से गायब गहनों के बारे में पूछा। जांच में पाया गया कि गहने फरवरी में उनके घरेलू सहायिक द्वारा चुराए गए थे, जो उसने अपने पति को दे दिए थे। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पति को उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है जिनको गहने सौंप दिए गए थे। अधिकारी ने बताया कि चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी-डकैती के आरोप में चार गिरफ्तार
वहीं, ठाणे जिले में पुलिस ने एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों से आभूषण और अन्य सामग्री चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से नौ लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान जब्त किया है। राजकीय रेलवे पुलिस (कल्याण इकाई) की अपराध शाखा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक अरसुद्दीन शेख ने बताया, "अहमदाबाद-वसई-पुणे मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के दौरान बदमाशों द्वारा यात्रियों को लूटने या उनका सामान चुराने की कई घटनाएं हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।" उन्होंने सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज की जांच की, जिसमें उन्होंने चार व्यक्तियों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पाया। उन्होंने कहा कि तकनीकी और खुफिया जानकारी से पुलिस एक आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले पिछले हफ्ते पुणे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों का नाम लिया। शेख ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने कहा, ''पुलिस ने इसके बाद पांच मोबाइल फोन, सोने और चांदी के आभूषणों सहित कुल 9,41,998 रुपये मूल्य के कीमती सामान जब्त किए। आरोपी कर्जत, कल्याण और डोम्बिवली पुलिस थाना क्षेत्र में आठ अपराधों में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed