{"_id":"607c45118ebc3ed62e745451","slug":"maharashtra-fire-in-ratnagiris-chemical-factory-three-killed-eight-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: रत्नागिरि की रसायन फैक्टरी में आग, तीन की मौत, आठ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: रत्नागिरि की रसायन फैक्टरी में आग, तीन की मौत, आठ घायल
Sun, 18 Apr 2021 08:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 18 Apr 2021 08:11 PM IST
सार
- विस्फोट के बाद आग लगने की आशंका
- आग पर काबू पाने में लगे दो घंटे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में रविवार सुबह एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
विज्ञापन
रत्नागिरि पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे खेड़ तालुका में लोते एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) क्षेत्र स्थित इकाई में हुई। संदेह है कि इकाई में विस्फोट होने के बाद आग लगी। पुलिस आग लगने के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
तीन व्यक्ति जो कंपनी के अंदर थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान विलास कदम (36), सचिन तरवर (22) और मंगेश जामकर (22) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्तियों को चिपलुन के एक सरकारी अस्पताल और आसपास स्थित अन्य चिकित्सा इकाइयों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।