{"_id":"61a3d20da2e7695ba636275f","slug":"maharashtra-fire-breaks-out-in-ansari-marriage-hall-in-bhiwandi-thane-district-fire-brigade-extinguishing-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : ठाणे जिले के भिवंडी में मैरिज हॉल में लगी आग, दमकल टीम राहत कार्य में जुटी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : ठाणे जिले के भिवंडी में मैरिज हॉल में लगी आग, दमकल टीम राहत कार्य में जुटी
Mon, 29 Nov 2021 12:31 AM IST
Kuldeep Singh
एएनआई, ठाणे
एएनआई, ठाणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:31 AM IST
सार
मैरिज हॉल के पास खड़े कम से कम छह दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए। स्टोर रूम में साज-सज्जा के लिए रखी सामग्री और कुर्सियां भी जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
ठाणे- मैरिज हॉल में लगी आग
- फोटो : twitter@ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में रविवार को अंसारी मैरिज हॉल में अचानक आग लग गई। जिसके कुछ देर बाद ही मैरिज हॉल से धूं-धूकर धुंआ उठने लगा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
रात 10 बजे सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। भिवंडी नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजे आग पर काबू पाया गया।
मैरिज हॉल के पास खड़े कम से कम छह दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए। स्टोर रूम में साज-सज्जा के लिए रखी सामग्री और कुर्सियां भी जलकर खाक हो गईं।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और शादी में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी इसका कारण हो सकती है।