फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Farmers devastated by rain and floods will receive compensation in three to four days

Maharashtra: बारिश और बाढ़ से तबाह किसानों को तीन-चार दिनों में मिलेगा मुआवजा, सरकार ने तेज की प्रक्रिया

Wed, 01 Oct 2025 12:30 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 12:30 AM IST
सार

महाराष्ट्र में हाल ही में हुई मूसलधार बारिश और बाढ़ ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। मराठवाड़ा के आठ जिलों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। ऐसे में अब सरकार ने राहत कार्य की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिसके बाद इस बात की संभावना तेज हो गई है कि अगले 3-4 दिनों में किसानों को मुआवजा मिल जाएगा। 

विज्ञापन
Maharashtra Farmers devastated by rain and floods will receive compensation in three to four days
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में बीते दिनों हुई बारिश और फिर बाढ़ ने राज्यभर के कई हिस्सों में तबाही मचा दी। इसमें करीब 60 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मराठवाड़ा के आठ जिले, सोलापुर, सातारा और सांगली में हुआ है। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि अब जाकर किसानों के लिए थोड़ी राहत की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


इसके तहत राज्य सरकार ने सरकार ने इस आपदा से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की प्रमुख सचिव विनीता सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार, अगले तीन से चार दिनों में मुआवजे की राशि प्रभावित लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बारिश से किसान प्रभावित: उद्धव ने की पूरा कर्ज माफ करने की मांग, फडणवीस सरकार पर निशाना भी साधा
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने किया था एलान

बता दें कि मामले में मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिन में कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, 60 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को सूखा राहत योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दीवाली से पहले सभी प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उनके खातों में पहुंचा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- सुरेखा यादव:  पहली एशियाई महिला लोको पायलट 36 साल की बेमिसाल सेवा के बाद रिटायर, वंदे भारत का भी संचालन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed