Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Explosion-like sounds heard in Beed district administration says no earthquake News In Hindi

भूकंप के झटके या कुछ और?: बीड में धमाके जैसी आवाजें, लोगों के बीच हड़कंप; प्रशासन ने अफवाह से बचने की दी सलाह

Tue, 27 Jan 2026 07:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 27 Jan 2026 07:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र के बीड जिले में मंगलवार को दो बार जोरदार धमाके जैसी आवाजें सुनाई दी गईं, जिससे लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। जिला प्रशासन और मौसम विज्ञानी ने पुष्टि की कि कोई भूकंप या सिस्मिक गतिविधि नहीं हुई। 

विज्ञापन
Maharashtra Explosion-like sounds heard in Beed district administration says no earthquake News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Notebook LP

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार को दो बार जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे कई लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। पहली आवाज लगभग सुबह 9 बजे और दूसरी दोपहर 1 बजे सुनाई दी गई। मामले में हालांकि, जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन ने स्पष्ट किया कि इन आवाजों के दौरान कोई भूकंप या भौगर्भिक गतिविधि दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत मुंबई के कोलाबा वेधशाला के मौसम विज्ञानी किरण नारखेडे से संपर्क किया, जिन्होंने भी पुष्टि की कि बीड जिले और आसपास के क्षेत्रों में कोई भूकंप या किसी प्रकार की सिस्मिक गतिविधि नहीं हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-EU FTA: 'टैरिफ को हथियार बनाने के दौर में स्थिरता का नया ब्लूप्रिंट', पीएम बोले- दुनिया में उथल-पुथल

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों को शांत करने की सलाह
धमाके की आवाज सुनने के बाद जहां एक ओर लोगों के बीच हरकंप सी मच गई। वहीं दूसरी ओर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से शांत रहने और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी।


ये भी पढ़ें:- गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार: तीन दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा, 50 लाख रुपये की रंगदारी से जुड़ा मामला

स्थिति पर रखी जा रही निगरानी
स्थानीय डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार स्वामी और तहसीलदार चंद्रकांत शेलके ने कहा कि स्थिति लगातार निगरानी में है। उन्होंने लोगों से अपील की, "डरने या अफवाहें फैलाने की कोई आवश्यकता नहीं है। कृपया बिना पुष्टि की जानकारी पर विश्वास न करें।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed