फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Entire family socially boycotted over rumours of daughter dying of HIV infection

शर्मनाक: महाराष्ट्र में लोगों ने फैलाई बेटी की HIV से मरने की अफवाह, समाज ने कर दिया पूरे परिवार का बहिष्कार

Tue, 21 Jan 2025 08:56 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 08:56 PM IST
सार

Maharashtra: पीड़ित की बेटी की 13 दिसंबर को मौत हो गई। जब उसे आष्टी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया। एक पुलिसकर्मी ने हमारे रिश्तेदारों से कहा कि मेरी बेटी एचआईवी से संक्रमित है

विज्ञापन
Maharashtra: Entire family socially boycotted over rumours of daughter dying of HIV infection
एचआईवी - फोटो : Adobe Photo

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले के एक मजदूर ने दावा किया है कि उसके परिवार को इस अफवाह के चलते सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। आसपास यह अफवाह फैल गई कि उसकी विवाहित बेटी की मौत एचआईवी के कारण हुई है।
विज्ञापन


जिले के बीडसांगवी गांव के रहने वाले मजदूर ने अपनी स्थिति के लिए एक पुलिसकर्मी और एक सरकारी चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का दावा है कि उनकी बेटी को मई 2023 से उसके ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण उसे अक्टूबर 2024 में पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन


मजदूर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मेरी बेटी की 13 दिसंबर को मौत हो गई। जब उसे आष्टी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया। एक पुलिसकर्मी ने हमारे रिश्तेदारों से कहा कि मेरी बेटी एचआईवी से संक्रमित है और उसने उनसे अंतिम संस्कार में शामिल न होने को कहा। एक चिकित्सक ने भी यही कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताई मौत की वजह
मजदूर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी मृत बेटी के ससुराल वालों के साथ मिलीभगत की है। उसने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उसकी बेटी को उसके ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी की मौत से जुड़ी अफवाह के कारण उनके बेटे और दूसरी बेटी ने परिवार से अलग रहना शुरू कर दिया। मजदूर ने यह भी दावा किया कि गांव वालों ने उनके परिवार से बातचीत करना बंद कर दिया है और उन्हें सामाजिक रूप से लगभग बहिष्कृत कर दिया गया है।


बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मजदूर ने जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया है उसने केवल वही कहा जो चिकित्सक ने उसे बताया था (महिला की कथित एचआईवी पॉजिटिव स्थिति के बारे में)। जिला सिविल अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जांच आज शाम तक पूरी हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed