फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Elections 2024: 8000 candidates filed nomination for 288 seats BJP Congress highest number

Maharashtra Elections: 288 सीटों पर 7995 प्रत्याशी, BJP-कांग्रेस के सबसे ज्यादा; पांच साल में नामांकन दोगुना

Wed, 30 Oct 2024 02:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2024 02:11 AM IST
सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 7995 उम्मीदवारों ने 10905 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाले भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे ज्यादा हैं। भाजपा 148 और कांग्रेस 103 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन
Maharashtra Elections 2024: 8000 candidates filed nomination for 288 seats BJP Congress highest number
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्तूबर को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया मंगलवार यानी 29 अक्तूबर को समाप्त हुई। इस बीच, 288 विधानसभा सीटों के लिए 7995 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें सत्तारूढ़ और विपक्षी खेमे के प्रमुख राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय शामिल हैं। भाजपा 148 और कांग्रेस 103 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक, 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 7995 उम्मीदवारों ने 10905 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों का सत्यापन और जांच 30 अक्तूबर यानी आज होगी। उम्मीदवार 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 2019 में, 5543 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सत्यापन के बाद 3239 उम्मीदवारों के पर्चा वैद्य पाए गए, जिसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 80 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
इस साल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राकांपा ने 53 उम्मीदवारों को नामांकित किया है। पांच सीटें अन्य महायुति सहयोगियों को दी गईं, जबकि दो खंडों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

एमवीए में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस
वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस 103 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 89 और एनसीपी (एसपी) 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। छह सीटें अन्य एमवीए सहयोगियों को दी गईं, जबकि तीन विधानसभा क्षेत्रों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 


नासिक में अंतिम दिन 255 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
नासिक जिले में 361 उम्मीदवारों ने 506 नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें से 255 प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना पर्चा दाखिल किया। प्रमुख उम्मीदवारों में मालेगांव आउटर से कैबिनेट मंत्री दादा भुसे (शिवसेना) और येवला से छगन भुजबल (एनसीपी), नंदगांव से सुहास कांडे (शिवसेना), नासिक पूर्व से राहुल ढिकले (भाजपा), नासिक सेंट्रल से पूर्व विधायक वसंत गिते (शिवसेना-यूबीटी) और मौजूदा विधायक सरोज अहिरे (एनसीपी) देवलाली से चुनाव लड़ रही हैं। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed