फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra election supriya sule mocks ajit pawar said I know only one who didn not like visiting Delhi seat

Maharashtra: 'मैं सिर्फ एक अजित दादा को जानती हूं, जिन्हें दिल्ली जाना पसंद नहीं', सुप्रिया सुले ने कसा तंज

Wed, 23 Oct 2024 10:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2024 10:37 AM IST
सार

सोमवार को मुंबई में भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच बैठक हुई, जिसमें अजित पवार और उनकी पार्टी का कोई नेता मौजूद नहीं था। जब इसे लेकर सवाल किया गया तो...

विज्ञापन
maharashtra election supriya sule mocks ajit pawar said I know only one who didn not like visiting Delhi seat
सुप्रिया सुले और अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में चुनाव तारीख का एलान हो चुका है और मतदान में अब सिर्फ करीब एक महीने का वक्त बचा है, लेकिन अभी तक महाराष्ट्र के दोनों गठबंधनों में सीटों के बंटवारे का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। सीटों के बंटवारे के लिए महायुति गठबंधन के नेता भाजपा नेतृत्व से चर्चा के लिए दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। एनसीपी प्रमुख अजित पवार के बार-बार दिल्ली जाने पर अब उनकी चचेरी बहन और सांसद सुप्रिया सुले ने तंज कसा है। अजित पवार अपनी पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल के साथ मंगलवार को भी दिल्ली दौरे पर थे।
विज्ञापन


क्या कहा सुप्रिया सुले ने
दरअसल सुप्रिया सुले बारामती के दौरे पर हैं, इस दौरान उनसे अजित पवार के बार-बार दिल्ली जाने को लेकर सवाल किया गया था। इस पर सुले ने कहा कि 'मुझे सिर्फ एक अजित दादा याद हैं, जिन्हें दिल्ली जाना पसंद नहीं था। मुझे नहीं पता कि वे दिल्ली क्यों गए, क्योंकि मैं महीनों से उनसे संपर्क में नहीं हूं और मैं यह जवाब नहीं दे पाऊंगी कि वे दिल्ली क्यों गए।' गौरतलब है कि अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। 
विज्ञापन


सीट बंटवारे को लेकर अभी तक आधिकारिक एलान नहीं
सोमवार को मुंबई में भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच बैठक हुई, जिसमें अजित पवार और उनकी पार्टी का कोई नेता मौजूद नहीं था। जब इसे लेकर सवाल किया गया तो अजित पवार ने कहा कि, 'भाजपा और शिवसेना के बीच कुछ सीटों पर निर्णय लिया जाना है, ऐसे में मेरे बैठक में शामिल होने का कोई कारण नहीं था।' सत्तारूढ़ गठबंधन के किसी भी नेता ने अभी तक सीट बंटवारे को लेकर आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 156 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि शिवसेना 78 सीटों पर लड़ सकती है और एनसीपी को चुनाव लड़ने के लिए 54 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed