{"_id":"5d99073d8ebc3e93c734c3ea","slug":"maharashtra-election-sonia-gandhi-and-manmohan-singh-will-be-star-promoter-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव में सोनिया-मनमोहन कांग्रेस के स्टार प्रचारक, राहुल और प्रियंका भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र चुनाव में सोनिया-मनमोहन कांग्रेस के स्टार प्रचारक, राहुल और प्रियंका भी शामिल
Sun, 06 Oct 2019 02:42 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:42 AM IST
सार
- राहुल और प्रियंका भी दिग्गज 40 प्रचारकों की सूची में शामिल
- प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे तीन मुख्यमंत्री
- 40 स्टार प्रचारकों की सूची में देवड़ा और निरुपम के नाम नहीं
- कांग्रेस-एनसीपी के बीच 125-125 सीटों पर लड़ने का समझौता
विज्ञापन
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्टार प्रचारक होंगे। 21 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। सूची में अन्य दिग्गज प्रचारकों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन व उत्तर प्रदेश की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार से दूरी बनाने वाली सोनिया का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुखता से रेखांकित किया गया है। प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले अन्य प्रमुख प्रचारकों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे। एक वक्त महाराष्ट्र में अपनी दमदार मौजूदगी रखने वाली कांग्रेस भाजपा के सत्ता में आने के बाद अपने पांव नहीं जमा सकी। 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुल 288 में से सिर्फ 42 सीटें ही जीत पाई थी।
विज्ञापन
वहीं, लोकसभा चुनाव में इसकी झोली में महज दो सीट ही आ पाई थी। वहीं, 2019 के आम चुनाव में पार्टी को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एनसीपी से हाथ मिलाया है। कांग्रेस और एनसीपी के बीच 125-125 सीटों पर लड़ने का समझौता हुआ है।
स्टार प्रचारकों की सूची में देवड़ा और निरुपम के नाम नहीं
खास बात यह है कि कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुंबई कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम के नाम नहीं हैं। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त का भी नाम इस सूची में नहीं है।