फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election Result 2024 Anushakti Nagar Swara Bhaskar raised questions on evm

Maharashtra Election Result: पूरे दिन मतदान के बाद भी ईवीएम 99% चार्ज कैसे? स्वरा भास्कर ने EC से पूछा सवाल

Sat, 23 Nov 2024 09:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Nov 2024 09:36 PM IST
सार

Maharashtra Election Result: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने चुनाव आयोग (ईसी) से सवाल किया कि पूरा दिन मतदान होने के बावजूद ईवीएम 99 फीसदी कैसे चार्ज रह सकती है?

विज्ञापन
Maharashtra Election Result 2024 Anushakti Nagar Swara Bhaskar raised questions on evm
स्वरा भास्कर - फोटो : एक्स/स्वरा भास्कर

विस्तार

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव परिणामों से लगभग साफ हो गया है कि राज्य में एक बार फिर महायुति सरकार बनने जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इस बीच, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर एक बार फिर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। फिल्म अभिनेत्री और अणुशक्ति नगर सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के उम्मीदवार फहाद अहमद की पत्नी स्वरा भास्कर ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने चुनाव आयोग (ईसी) से सवाल किया कि पूरा दिन मतदान होने के बावजूद ईवीएम 99 फीसदी कैसे चार्ज रह सकती है? चुनाव आयोग इसका जवाब दे। भास्कर ने कहा, अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99 फीसदी चार्ज ईवीएम खुली तो भाजपा समर्थित राकांपा को वोट मिलने लगे, आखिर कैसे?  
विज्ञापन


स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अणुशक्ति नगर विधानसभा में राकांपा (शरदचंद्र पवार) के फहाद जिरार अहमद को लगातार बढ़त थी। 17, 18, 19 राउंड में अचानक 99 फीसदी चार्ज ईवीएम खुलीं और भाजपा समर्थिक राकांपा (अजित पवार) उम्मीदवार ने बढ़त बना ली। जिन मशीनों पर पूरे दिन मतदान हुआ, उनमें 99 फीसदी चार्ज बैटरी कैसे रह सकती है? सभी 99 फीसदी चार्ज बैटरियां भाजपा और उसके सहयोगियों को ही क्यों वोट देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed