फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra election congress says Winnability to be key factor for seat-sharing among MVA partners

Maharashtra: कांग्रेस ने बताया किस आधार पर एमवीए में होगा सीटों का बंटवारा, कहा- लोकसभा की जीत दोहराएंगे

Sun, 18 Aug 2024 12:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Aug 2024 12:09 PM IST
सार

नसीम खान ने दावा किया कि सत्तारूढ़ महायुति के वादे झूठे हैं और उनकी तरफ से फर्जी बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महायुति के कार्यकाल में विकास कम हुआ है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। 

विज्ञापन
maharashtra election congress says Winnability to be key factor for seat-sharing among MVA partners
महाविकास अघाड़ी के नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को कहा है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए महाविकास अघाड़ी की सहयोगी पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर बात चल रही है और सीट बंटवारे में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा कि किस उम्मीदवार के जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद है। 
विज्ञापन


'जिसके जीतने की संभावना ज्यादा,उसे ही मिलेंगी ज्यादा सीटें'
कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने 16 अगस्त को अपने पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक की थी। इसी बैठक में इस बात पर चर्चा हुई। राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि 'जीत की संभावना सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का आधार होगी और इस पर जल्द से जल्द काम किया जाएगा।' खान ने गठबंधन की जीत की संभावना जताते हुए कहा कि 'लोकसभा चुनाव के नतीजे निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव में भी दोहराए जाएंगे।'
विज्ञापन


नसीम खान ने दावा किया कि सत्तारूढ़ महायुति के वादे झूठे हैं और उनकी तरफ से फर्जी बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महायुति के कार्यकाल में विकास कम हुआ है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। राज्य सरकार ने मुंबई और महाराष्ट्र को कमजोर करने का काम किया है और किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं। खान ने दावा किया कि लोग सरकार से नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की जीत से उत्साहित एमवीए गठबंधन
16 अगस्त को हुई एमवीए सहयोगियों की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मांग की कि गठबंधन अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही सीएम के चेहरे का एलान कर दिया जाना चाहिए। एमवीए गठबंधन ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 30 पर जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा जिसने 2019 में 23 सीटों पर जीत हासिल की थी, वह इस बार सिर्फ 9 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed