फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election : Congress and BJP gave tickets to relatives of party leaders

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : टिकट देने में नेताओं के रिश्तेदारों पर मेहरबान भाजपा-कांग्रेस

Thu, 03 Oct 2019 02:51 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Oct 2019 02:51 AM IST
सार

  • भाजपा के 16 तो कांग्रेस के 18 फीसदी टिकट परिवारवाद के नाम
  • अभी सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं, बढ़ सकता है आंकड़ा
  • कांग्रेस ने पूर्व सीएम बिलासराव देशमुख के दो बेटों को दिया टिकट
  • भाजपा ने 19 सीटों पर नेताओं की पत्नी, बहू, बेटे-बेटियों को उतारा

विज्ञापन
Maharashtra Election : Congress and BJP gave tickets to relatives of party leaders
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस ने टिकट वितरण के मामले में नेताओं के रिश्तेदारो पर जमकर मेहरबानी की है। भाजपा ने 125 उम्मीदवारों में 16 फीसदी टिकट तो कांग्रेस ने 103 उम्मीदवारों में 18 फीसदी टिकट वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदारों में बांटे हैं। दोनों दलों ने अभी अपने हिस्से की सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अब तक दो बार में 103 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के पूर्व सीएम बिलासराव देशमुख के दो बेटों अमित और धीरज देशमुख को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा पूर्व गृह मंत्रियों शिवराज पाटिल और सुशील कुमार शिंदे के पुत्र और पुत्रियों, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, सांसद सुरेश धनोरकर की पत्नी प्रतिभा, पूर्व मंत्री एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा सहित कई नेताओं के रिश्तेदारों को उपकृत किया है। पार्टी को अभी अपने हिस्से की 22 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना है। इनमें भी कई सीटों पर नेताओं के रिश्तेदार प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन


जहां तक भाजपा का सवाल है तो कांग्रेस की तरह इसने भी नेताओं के रिश्तेदारों को उपकृत करने में कमी नहीं की है। पार्टी ने 19 सीटों पर नेताओं की पत्नी, बहू, बेटे-बेटियों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें पूर्व मंत्री भाऊ साहेब फुंडकर के बेटे आकाश फुंडकर, पूर्व मंत्री मधुकर पिचाड के बेटे वैभव पिचाड, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की पत्नी पंकजा मुंडे, पूर्व मंत्री गणेश नाइक के बेटे संदीप नाइक, पूर्व मंत्री राव साहेब दानवे के बेटे संतोष, माणिकराव गावित के पुत्र भरत गावित, प्रतापराव भोंसले के पुत्र मदन भेंसले, दिलीप कांबले के भाई सुनील कांबले, पूर्व सांसद दत्ता मेघे के बेटे समीर मेघे सहित कई नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य को खुला रास्ता देंगे राज ठाकरे, लेकिन पवार नहीं माने

आदित्य ठाकरे जब चुनाव राजनीति में पदार्पण करने जा रहे हैं तो चाचा राज ठाकरे का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। लेकिन पारिवारिक मित्र होने के बावजूद शरद पवार ने आदित्य के विरुद्ध एनसीपी का उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। राज की मनसे ने मंगलवार को अपने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद बुधवार को 45 नामों की दूसरी सूची जारी की, परंतु इसमें भी मुंबई के वर्ली से कोई नाम नहीं है। ऐसे में यही कहा जा रहा है कि राज अप्रत्यक्ष रूप से भतीजे की जीतने में मदद करेंगे। उधर एनसीपी ने सुरेश माने को आदित्य के खिलाफ उतारने का निर्णय किया है। हाल में शिवसेना के प्रमुख नेता संजय राउत ने शरद पवार से मिलकर आदित्य के विरुद्ध उम्मीदवार न उतारने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed