फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra election 2024 Protecting corrupt, aligning with them for power agenda Modi and team: Sharad Pawar

Maharashtra: 'भ्रष्टाचारियों को बचाना, सत्ता के लिए हाथ मिलाना PM का एकमात्र एजेंडा', शरद पवार ने साधा निशाना

Fri, 08 Nov 2024 08:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Nov 2024 08:10 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सियासी नेताओं एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं।राकांपा के संस्थापक शरद पवार ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का एकमात्र उद्देश्य भ्रष्टाचारियों को बचाना और सत्ता के लिए उनके साथ हाथ मिलाना है।

विज्ञापन
maharashtra election 2024 Protecting corrupt, aligning with them for power agenda Modi and team: Sharad Pawar
शरद पवार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का एकमात्र उद्देश्य भ्रष्टाचारियों को बचाना और सत्ता के लिए उनके साथ हाथ मिलाना है। उन्होंने परभणी जिले के जिन्टूर में एक चुनावी रैली के दौरान यह बयान दिया। 

विज्ञापन

 
पवार ने राज्य के मंत्री छगन भुजबल का उदाहरण देते हुए कहा कि भुजबल ने स्वीकार किया था कि वह जेल जाने से बचने के लिए सत्ता रूढ़गठबंधन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, भुजबल ने कहा था कि अगर हमें जेल नहीं जाना है तो मोदी के साथ हाथ मिलाना होगा। अगर एक वरिष्ठ मंत्री ऐसा कह रहा है, तो इसका मतलब है कि सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्षी दल काम न कर पाएं, इसके लिए उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता ने कहा, भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बचाना और सत्ता के लिए उनके साथ हाथ मिलाना मोदी और उनकी टीम का एकमात्र एजेंडा है। 
विज्ञापन


भुजबल ने खारिज किया पवार का दावा
हालांकि, भुजबल ने शुक्रवार को इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने को लेकर कोई बयान नहीं दिया था। भुजबल ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी यह नहीं कहा कि वह ईडी की जांच से बचने के लिए भाजपा के साथ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'कम कीमतों से परेशान हैं किसान'
पवार ने किसानों की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार ने किसानों के 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए थे। लेकिन अब स्थिति यह है कि सोयाबीन और कपास की कीमतें कम हैं और किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा, अब मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर भी रोक लगा दी है, जो उनकी किसान विरोधी नीति का हिस्सा है। अगर हमें इसका विरोध करना है तो हमें इस सरकार को हराना होगा। 


'महिला की सुरक्षा करने में सरकार विफल'
उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों पर भी चिंता जताई और कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं। बदलापुर में दो स्कूल की लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ। पहले (अजित पवार गुट की सांसद) फौजिया खान ने कहा था कि राज्य में महिलाएं गायब हो रही हैं। पवार ने मौजूदा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया  और कहा कि जब तक महिलाओं का सम्मान नहीं होगा और वे सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed