फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election 2024 news Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut commented On Congress

सीट बंटवारे पर MVA में घमासान!: संजय राउत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- उनके फैसले दिल्ली में होते हैं

Mon, 21 Oct 2024 12:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 21 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि हम सालों से राजनीति में हैं। हर पार्टी को लगता है कि उनके कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए, लेकिन यह एक गठबंधन है। हर किसी को कुछ बलिदान करना पड़ता है।
 

विज्ञापन
Maharashtra Election 2024 news Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut commented On Congress
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में एक महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। इसी को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। हालांकि, राज्य में सीट बंटवारे को लेकर महा विकास अघाडी (एमवीए) में सबकुछ सही नहीं लग रहा है। एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना का दावा है कि उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना और कांग्रेस के बीच घमासान लड़ाई चल रही है। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। मगर बातों ही बातों पर कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन


संजय राउत बोले- ऐसा कुछ नहीं
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की वजह से सीट बांटने में देरी हो रही, इस पर संजय राउत ने कहा, 'ऐसा ऐसा कुछ भी नहीं है, कांग्रेस की वजह से कोई लेटलतीफी नहीं है। मामले को आज शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कांग्रेस आलाकमान दिल्ली में है। उनके फैसले दिल्ली में होते हैं। भाजपा नेता और शिंदे गुट के नेता भी दिल्ली में हैं। इसलिए, जिनके दिल्ली में आलाकमान है, उन्हें बार-बार वहां जाना पड़ता है। हम इसके बारे में क्या ही बोल सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ज्यादा मतभेद नहीं होंगे और हम एक साथ बैठेंगे और फैसला लेंगे।'
विज्ञापन


कांग्रेस को लेकर यह कहा
क्या कांग्रेस महा विकास अघाड़ी में अन्य सहयोगियों को कुछ सीटें देने के लिए तैयार है, इस पर राउत ने कहा, 'यहां कुर्बानी की कोई बात नहीं है। यह राष्ट्रीय हित और महाराष्ट्र के हित के बारे में है। हमने वास्तव में बड़ा दिल दिखाया (लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के दौरान) क्योंकि हमें संविधान के दुश्मनों को हराना था। आज हमें महाराष्ट्र में भ्रष्ट सरकार को सत्ता से हटाना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के रवैये के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'हम सालों से राजनीति में हैं। हर पार्टी को लगता है कि उनके कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए, लेकिन यह एक गठबंधन है। हर किसी को अपनी भूमिका के बारे में बोलने का अधिकार है, लेकिन जब सीट बंटवारे की बात आती है, तो हर किसी को कुछ बलिदान करना पड़ता है और एक कदम पीछे हटना पड़ता है।' 

कांग्रेस पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा, 'कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। यह भाजपा से भी बड़ी पार्टी है। हम एक बड़ी पार्टी के बारे में क्या बात करते हैं? उनका आलाकमान दिल्ली में है, उनकी बातचीत हो रही है। महाराष्ट्र के सभी नेता हमारे मित्र हैं। भाजपा एक अंतरराष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए उनके साथ हमारी कभी ज्यादा जमी नहीं। हम एक अंतरराष्ट्रीय पार्टी के साथ क्या बात करते।'

मार्गदर्शन देने पर शिवसेना यूबीटी के नेता ने कही ये बात
मार्गदर्शन देने की बात पर संजय राउत ने कहा, 'मैं उन्हें (कांग्रेस) क्या मार्गदर्शन दे सकता हूं? उनके पास कई गाइड हैं। उद्धव जी या मेरा उनका मार्गदर्शन करना सही नहीं है। हम महाराष्ट्र के हित में जमीन पर काम करते हैं। हम राष्ट्रहित को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं।'




शिंदे गुटे के नेता का बड़ा दावा- सबकुछ सही नहीं
महा विकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना नेता डॉ. राजू वाघमारे ने कहा, 'कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच बहुत लड़ाई है। शिवसेना (यूबीटी) को लगता है कि वे अधिक सीटें जीत सकते हैं और वे कांग्रेस और एनसीपी (एससीपी) के गठबंधन सहयोगियों की सीटें लेने के लिए भी तैयार हैं। शिवसेना (यूबीटी) बहुत ही अहंकारी तरीके से काम कर रही है। महाराष्ट्र के लोग हमें असली शिवसेना मान रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के लिए कोई सहानुभूति आधार नहीं है। कांग्रेस को इसका एहसास हो गया है क्योंकि जमीनी स्तर पर शिवसेना (यूबीटी) कहीं नहीं है। इसलिए कांग्रेस अपनी सीटों पर अड़ी हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed