{"_id":"6722211aa6a7deaf2f04e2ae","slug":"maharashtra-election-2024-chandrashekhar-bawankule-reacts-on-nawab-malik-nomination-news-in-hindi-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 'नवाब मलिक को बधाई, लेकिन हम अपने विचार पर कायम', BJP ने NCP उम्मीदवार को लेकर साफ किया अपना रुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 'नवाब मलिक को बधाई, लेकिन हम अपने विचार पर कायम', BJP ने NCP उम्मीदवार को लेकर साफ किया अपना रुख
Wed, 30 Oct 2024 05:36 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:36 PM IST
सार
Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता दिए गए टिकट से खुश नहीं हैं, इसलिए उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले भाजपा और राकांपा के बीच विवाद शुरू हो गया। भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने राकांपा उम्मीदवार नवाब मलिक पर निशाना साधा। दरअसल, नवाब मलिक ने मानखुर्द शिवाजी नगर से नामांकन दाखिल किया है। चन्द्रशेखर बावनकुले ने नवाब मलिको को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह नवाब मलिक के बारे में अपने उस विचार पर कायम हैं जो देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था। बता दें कि भाजपा ने नवाब मलिक को राकांपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर विरोध जताया। पार्टी नेता किरीट सोमैया ने बुधवार को नवाब मलिक को आतंकी कहकर पुकारा।
महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने नवाब मलिक पर निशाना साधते हुए कहा, "नवाब मलिक को राकांपा से अपनी उम्मीदवारी पर हमारी शुभकामनाएं स्वीकार करनी चाहिए। उन्हें लेकर हम अपने विचार पर कायम हैं।" इस चुनाव में नवाब मलिक का सामना शिवसेना उम्मीदवार सुरेश पाटिल से होने वाला है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में बावनकुले ने कहा कि पार्टी बागी नेताओं को पद छोड़ने के लिए मना लेगी।
भाजपा नेता ने कहा, "कुछ कार्यकर्ता दिए गए टिकट से खुश नहीं हैं, इसलिए उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। हमारे सभी नेता आगे बढ़कर बागियों को मनाने की कोशिश करेंगे। हमें उम्मीद है कि इनमें से 99 फीसदी को मना लिया जाएगा और वे चार नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले लेंगे।" अजित पवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल किए जाने पर बावनकुले ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे आरोप लगाकर असली मुद्दों से बचने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, "मैं इस पर नहीं जाना चाहता हूं। हम महाराष्ट्र के 14 करोड़ लोगों के लिए प्रयास कर रहे हैं और राज्य को नंबर वन बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अजित पवार के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है। अभी इसपर कोई स्पष्टीकरण देने का मतलब नहीं है। ऐसे आरोप लगाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।"
विज्ञापन
कांग्रेस पर साधा निशाना
बावनकुले ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसबा चुनाव के लिए मुस्लिम समुदाय को धोखा दिया है। भाजपा नेता ने बताया कि वह मुस्लिम समुदाय को अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस वह पार्टी है जो वोट बैंक के लिए मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल करती है। पार्टी ने हमेशा उन्हें धोखा दिया है। हम मुस्लिम समुदाय को अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं और हम अपने विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकें।"
महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
संबंधित वीडियो