{"_id":"67332968decd5a65fe068ff1","slug":"maharashtra-election-2024-bjp-leader-rao-saheb-patil-danve-kicks-man-trying-to-enter-picture-frame-video-viral-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने तस्वीर खिंचवाते समय व्यक्ति को मारी लात, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने तस्वीर खिंचवाते समय व्यक्ति को मारी लात, वीडियो हो रहा वायरल
Tue, 12 Nov 2024 03:39 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:39 PM IST
सार
वीडियो में एक व्यक्ति फ्रेम में आता हुआ दिखाई दे रहा है और दानवे उसे अपने दाहिने पैर से लात मारते हुए और दूर जाने के लिए इशारा करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि जिस व्यक्ति को लात मारी गई, उसने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता दानवे का दोस्त है।
विज्ञापन
रावसाहेब दानवे
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता तस्वीर खिंचवाने के दौरान फ्रेम में आने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को लात मारते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर विवाद हो गया। हालांकि, बाद में उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह दानवे का दोस्त है और वह केवल उनकी शर्ट ठीक करने की कोशिश कर रहा था।
महाराष्ट्र के जालना में घटी घटना
भाजपा के वरिष्ठ नेता 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरे महाराष्ट्र में प्रचार कर रहे हैं। जालना जिले के भोकरदान में सोमवार को हुई कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दानवे ने शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर से मुलाकात की। इस दौरान दानवे उनके साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे कि तभी एक व्यक्ति ने फोटो फ्रेम में आने की कोशिश की।
विज्ञापन
वीडियो में एक व्यक्ति फ्रेम में आता हुआ दिखाई दे रहा है और दानवे उसे अपने दाहिने पैर से लात मारते हुए और दूर जाने के लिए इशारा करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि जिस व्यक्ति को लात मारी गई, उसने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता दानवे का दोस्त है। उसने कहा, 'मैं रावसाहेब दानवे का करीबी दोस्त हूं और हमारी दोस्ती 30 साल पुरानी है। जो खबर वायरल हुई है वह गलत है। मैं तो बस दानवे की शर्ट ठीक करने की कोशिश कर रहा था।'
उद्धव ठाकरे बोले- फुटबॉल खेलना चाहिए था
शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'रावसाहेब को फुटबॉल खेलना चाहिए था। पिछले दो वर्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं मिला, इसलिए अगर वे फिर से भाजपा को वोट देना चाहते हैं, तो उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।'
संबंधित वीडियो

Photo me me aane ki koshish kar raha tha BJP neta Raosaheb Danve ne kutte ki tarah tang uthai aur side kar diya pic.twitter.com/jd15Oah4Qu
— Azy (@Azycontroll_) November 11, 2024
विज्ञापन
वीडियो में एक व्यक्ति फ्रेम में आता हुआ दिखाई दे रहा है और दानवे उसे अपने दाहिने पैर से लात मारते हुए और दूर जाने के लिए इशारा करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि जिस व्यक्ति को लात मारी गई, उसने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता दानवे का दोस्त है। उसने कहा, 'मैं रावसाहेब दानवे का करीबी दोस्त हूं और हमारी दोस्ती 30 साल पुरानी है। जो खबर वायरल हुई है वह गलत है। मैं तो बस दानवे की शर्ट ठीक करने की कोशिश कर रहा था।'
उद्धव ठाकरे बोले- फुटबॉल खेलना चाहिए था
शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'रावसाहेब को फुटबॉल खेलना चाहिए था। पिछले दो वर्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं मिला, इसलिए अगर वे फिर से भाजपा को वोट देना चाहते हैं, तो उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।'
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन