फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Efforts to persuade rebels, former BJP MP Congress leader withdraws name; Sanjay Raut said this

Maharashtra: बागियों को मनाने की कवायद, पूर्व BJP सांसद और कांग्रेस नेता ने वापस लिया नाम; उद्धव ने दी चेतावनी

Mon, 04 Nov 2024 08:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Nov 2024 08:14 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने कहा कि हम 99 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे या 105 सीटों पर, यह हमारा मकसद नहीं है। हम महाविकास अघाड़ी हैं और हम महाविकास अघाड़ी के रूप में ही लड़ेंगे। आज शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra: Efforts to persuade rebels, former BJP MP Congress leader withdraws name; Sanjay Raut said this
MAHARASHTRA ELECTION - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज का दिन काफी अहम है। सोमवार को राज्य में नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दल अपने-अपने बागियों को मनाने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरीवली सीट से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने बोरीवली सीट से भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार संजय उपाध्याय के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था। गोपाल शेट्टी ने कहा कि कभी कोई मतभेद नहीं था। कुछ खास मुद्दे से जुड़ी बातें थीं। मुझे लगता है कि बात सही जगह पहुंच गई है। क्या हुआ और कैसे हुआ, ये बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि पार्टी सर्वोच्च है, व्यक्ति छोटे होते हैं।

विज्ञापन


वहीं, कस्बा विधानसभा क्षेत्र से बागी कांग्रेस नेता मुख्तार शेख ने अपना नामांकन वापस लेने और आधिकारिक एमवीए उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। मुख्तार शेख ने कहा कि मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। मुझे प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, प्रभारी रमेश चेन्निथला और सांसद सैयद नसीर हुसैन का फोन आया था। उनके आश्वासन के बाद मैंने फैसला लिया और अपना नामांकन वापस ले लिया। मैं कस्बा विधानसभा क्षेत्र में एमवीए उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन और उनके लिए काम भी करूंगा।
विज्ञापन


हम महाविकास अघाड़ी के रूप में ही लड़ेंगे: राउत
इस बीच शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने कहा कि हम 99 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे या 105 सीटों पर, यह हमारा मकसद नहीं है। हम महाविकास अघाड़ी हैं और हम महाविकास अघाड़ी के रूप में ही लड़ेंगे। आज शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने कई बागी उम्मीदवारों से संपर्क किया
संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने कई बागी उम्मीदवारों से संपर्क किया और उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए कहा। कई बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उनके पास दोपहर 3 बजे तक का समय है। जिन बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शरद पवार-उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?
बागियों को लेकर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि दोस्ताना लड़ाई का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम एक साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि 3 बजे तक इंतजार करें। तस्वीर साफ हो जाएगी। बागियों को पर्चा वापस लेना होगा, वरना उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र की डीजीपी के तबादले के चुनाव आयोग के फैसले का शरद पवार और नाना पटोले ने किया स्वागत

एनसीपी नेता शरद पवार, शिवसेना उद्धव और कांग्रेस ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादले के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया। शरद पवार ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिल्कुल सही फैसला लिया है। ऐसे लोगों को पद पर नहीं रहना चाहिए। उन्हें पद पर बनाए रखना और विस्तार देने का निर्णय पूरी तरह से गलत था। चुनाव आयोग का उनको हटाने का फैसला सकारात्मक है। उनका कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका था। उद्धव ठाकरे ने भी चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत किया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से डीजीपी का तबादला करने के लिए कहा था। चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया। मगर तबादला करने में इतनी देर क्यों की? 

परिवर्तन महाशक्ति गठबंधन ने 121 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन से अलग दलों के परिवर्तन महाशक्ति गठबंधन 121 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। गठबंधन में पूर्व सांसद राजू शेट्टी की स्वाभिमानी पक्ष, संभाजी छत्रपति की महाराष्ट्र सुराज्य पक्ष और विधायक बच्चू की प्रहार जनशक्ति पार्टी शामिल है। संभाजी छत्रपति ने कहा कि राज्य में तीसरे मोर्चे के तौर पर हम 288 में 121 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद: शाइना एनसी

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि मैं सभी महिलाओं की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देती हूं। अगर कोई एक नेता है जिसने महिलाओं के सम्मान को बनाए रखा है और इसके लिए आवाज उठाई है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पितृसत्तात्मक मानसिकता को देखा है और इसलिए उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के सम्मान को बनाए रखने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। 
 

मुंबई की 36 विधानसभा सीटों पर 420 उम्मीदवार

चुनाव आयोग के अधिकारियों की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार, राज्य में सोमवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी एमवीए मोर्चे समेत 420 उम्मीदवार मुंबई की 36 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मैदान में बचे 420 उम्मीदवारों में से 105 मुंबई शहर जिले में फैले 10 निर्वाचन क्षेत्रों से हैं, जबकि 315 उम्मीदवार मुंबई उपनगरीय जिले में मौजूद 26 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। 4 नवंबर को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी और इस दिन 60 उम्मीदवारों ने मैदान से बाहर होने का फैसला किया। मुंबई उपनगरीय के कलेक्टर राजेश क्षीरसागर ने बांद्रा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि 53 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं, जिससे जिले की 26 सीटों के लिए 315 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed