{"_id":"5e736e528ebc3e769e4872f5","slug":"maharashtra-doctor-was-giving-medicine-for-coronavirus-police-filed-case-on-spreading-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचने की दवा दे रहा था डॉक्टर, पुलिस ने अफवाह फैलाने पर दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से बचने की दवा दे रहा था डॉक्टर, पुलिस ने अफवाह फैलाने पर दर्ज किया मामला
Thu, 19 Mar 2020 06:36 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : फाइल
कोरोना वायरस की दवा बनाने के दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दवा देने का दावा करने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन से अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर ने कथित तौर पर कोरोना वायरस 'फ्लू' से बचने की दवाई उपलब्ध होने का बोर्ड अपने क्लीनिक के बाहर लगाया हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर में यह मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि आयुर्वेद एमडी डॉक्टर सरवर राजे खान ने वसई शहर में अपनी क्लीनिक के बाहर कथित तौर पर कोरोना वायरस 'फ्लू' से बचने की दवाई उपलब्ध होने का बोर्ड लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में वालीव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि विज्ञापन भ्रमित करने वाला था इसलिए उसके खिलाफ भादंवि की धारा 188 और कोरोना वायरस के इलाज को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बतयाा कि जिला कलेक्टर ने वायरस के संबंध में अफवाह फैलाने और भ्रामक जानकारी देने के खिलाफ आदेश भी जारी किया है। बता दें कि खान ने कथित तौर पर एक बोर्ड लगाया था, जिस पर लिखा था रोकथाम इलाज से बेहतर है, कोरोना फ्लू से बचने की दवाई उपलब्ध है।