फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis says Salary hike order for police in Gadchiroli in two days

Maharashtra: गढ़चिरौली में तैनात पुलिसकर्मियों का बढ़ेगा वेतन, डिप्टी सीएम बोले- दो दिनों में जारी होगा आदेश

Sat, 01 Oct 2022 05:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 01 Oct 2022 05:25 PM IST
सार

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कोनसरी स्पंज आयरन परियोजना को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पहले चरण और उसके बाद के चरणों में 18,000 करोड़ रुपये के निवेश को अप्रैल 2023 तक मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis says Salary hike order for police in Gadchiroli in two days
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तोहफे का एलान किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि पूर्वी महाराष्ट्र जिले गढ़चिरौली में तैनात पुलिसकर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी का आदेश दो दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गृहमंत्री की जिम्मेदारी भी निभाते हैं, इसके साथ ही उन्हें गढ़चिरौली का संरक्षक मंत्री भी बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को गढ़चिरौली शहर में जिला योजना समिति की बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जिले में पुलिसकर्मियों का वेतन डेढ़ गुना बढ़ाने का फैसला लंबित है, इस बारे में चर्चा के बाद इन पुलिसकर्मियों के वेतन में वृद्धि का फैसला लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि वेतन वृद्धि का आदेश सोमवार तक जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


Raktdaan Amrit Mahotsav: ढाई लाख से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, मंडाविया बोले- इसकी सफलता से मानवता हुई मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम फडणवीस ने कोनसरी स्पंज आयरन परियोजना को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पहले चरण और उसके बाद के चरणों में 18,000 करोड़ रुपये के निवेश को अप्रैल 2023 तक मंजूरी मिल जाएगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि खनन वाहनों और ट्रकों के कारण होने वाले यातायात की भीड़ से निपटने के लिए एक विशेष खनन गलियारा बनाया जाएगा।
साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर मेडीगट्टा सिंचाई परियोजना से प्रभावित हुए लोगों को विशेष मुआवजा पैकेज देने का एलान भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed