फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar has issued orders all elected representatives salary will be cut 60 percent of March

अब महाराष्ट्र सरकार का आदेश- सीएम, विधायक से लेकर ग्रुप सी तक की सैलरी में कटौती

Tue, 31 Mar 2020 01:31 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 31 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar has issued orders all elected representatives salary will be cut 60 percent of March
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

कोरोना वारयस से निपटने के लिए राज्य सरकारें जुटी हुई हैं। तेलंगाना के बाद अब महाराष्ट्र की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री समेत राज्य में जनप्रतिनिधियों के इस महीने के वेतन में 60 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। साथ ही, राज्य के कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती की जा रही है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कर्मचारियों की विभिन यूनियनों से विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।  पवार ने एक आधिकारिक बयान में घोषणा की कि मुख्यमंत्री, सभी अन्य मंत्रियों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के मार्च महीने के वेतन में 60 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रेणी एक और श्रेणी दो के कर्मचारियों के वेतन में 50 प्रतिशत की कटौती होगी, जबकि तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती होगी। राज्य की नौकरशाही में शेष वर्गों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने बताया कि विभिन्न कर्मचारियों की यूनियनों से विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि जन प्रतिनिधि राज्य के वित्त विभाग के साथ सहयोग करेंगे क्योंकि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी इस लड़ाई में राज्य के लिए एक मजबूत वित्तीय समर्थन की जरूरत है।' पवार ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है और लॉकडाउन के बाद संसाधनों की कमी हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित पांच और नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।


तेलंगाना: वित्तीय संकट को दूर करने के लिए वेतन में होगी कटौती

इससे पहले तेलंगाना सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों, नौकरशाहों और जनप्रतिनिधियों के वेतन में भारी कटौती करने की घोषणा की थी। यह कदम कोरोना वायरस के कारण राज्य की वित्तीय स्थिति चरमराने की वजह से लिया गया। वेतन में कटौती न्यूनतम 10 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 75 प्रतिशत तक की जाएगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed