फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar did not attends program organised at VSI

NCP: वीएसआई में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अजित पवार, चाचा की मौजूदगी के कारण बनाई दूरी

Sat, 16 Sep 2023 03:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 03:01 AM IST
सार

कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि अजित पवार उप मुख्यमंत्री हैं। उनके पास अनेकों काम हैं। वह किसी और काम में व्यस्त हो गए होंगे। अधिकारियों की मानें तो वह बाद में दौंड चले गए थे।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar did not attends program organised at VSI
Ajit Pawar - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार में खीचतान जारी है। उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को शुक्रवार को वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट (वीएसआई) में आयोजित एक बैठक में शामिल होना था लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए। क्योंकि शरद पवार वहां पहले से ही मौजूद थे। हालांकि, चाचा के कारण कार्यक्रम में शामिल न होने की बात पर एनसीपी नेताओं ने किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि अजित पवार उप मुख्यमंत्री हैं। उनके पास अनेकों काम हैं। वह किसी और काम में व्यस्त हो गए होंगे। अधिकारियों की मानें तो वह बाद में दौंड चले गए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी से अलग होकर पहली बार बारामती पहुंचे थे अजित पवार
चाचा शरद पवार से नाता तोड़ने के बाद अजित पवार हाल ही में पहली बार बारामती पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गए थे। एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि भाजपा-शिवसेना में शामिल होने का सिर्फ एक कारण था और वह है विकास। पवार ने देश में विभिन्न परियोजनाएं शुरू करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपका विश्वास नहीं तोड़ूंगा। किसी का अपमान करने की मेरी मंशा नहीं रही। देश में पीएम मोदी के अलावा कोई और नेता नहीं है, जो कड़ी मेहनत कर रहा हो। भारत की जनता ने नेहरू जी को उनके नेतृत्व के लिए स्वीकार किया। इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को लोग उनके गुणों के कारण पसंद करते थे। मनमोहन सिंह कम बोला करते थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले नौ वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed