फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Dead bodies of seven members of same family found on banks of the river

Maharashtra : नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव बरामद, जांच जारी

Tue, 24 Jan 2023 08:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Jan 2023 08:56 PM IST
सार

पुणे शहर से 45 किमी दूर दौंड तहसील के यवत गांव में भीमा नदी स्थित पारगांव पुल के पास सोमवार को चार और मंगलवार को तीन शव बरामद किए गए। सभी शव एक दूसरे से 200 से 300 मीटर की दूरी पर पड़े थे।

विज्ञापन
Maharashtra Dead bodies of seven members of same family found on banks of the river
नदी किनारे एक ही परिवार सात शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक नदी के किनारे से एक ही परिवार के सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शव एक बुजुर्ग दंपति उनके बेटी-दामाद और तीन नाती-नातिनों का हैं।

विज्ञापन


पुणे शहर से 45 किमी दूर दौंड तहसील के यवत गांव में भीमा नदी स्थित पारगांव पुल के पास सोमवार को चार और मंगलवार को तीन शव बरामद किए गए। सभी शव एक दूसरे से 200 से 300 मीटर की दूरी पर पड़े थे।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा, मामले की जांच से संकेत मिले हैं कि एक आरोपी के बेटे की मौत से जुड़ी पिछली घटना को लेकर उनके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर उनकी हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मोहन पवार (45 वर्षीय), उनकी पत्नी संगीता मोहन (40 वर्षीय), उनकी बेटी रानी फुलवारे (24 वर्षीय), दामाद श्याम फुलवारे (28 वर्षीय) और 3-7 साल के बीच तीन बच्चों के रूप में हुई है।  वे पुणे जिले की डुआंद तहसील में पारगांव पुल के पास भीमा नदी के तल में मृत पाए गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पांच भाई-बहनों अशोक कल्याण पवार, श्याम कल्याण पवार, शंकर कल्याण पवार, प्रकाश कल्याण पवार और कांताबाई सरजेराव जाधव को गिरफ्तार किया है, जो मृतक मोहन पवार के चचेरे भाई हैं। 

पुणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंकित गोयल ने कहा कि जांच के दौरान कुछ तथ्य सामने आए जिससे संकेत मिलता है कि सभी मृतकों की हत्या की गई है।  उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह समझा जा रहा है कि आरोपी अशोक पवार के बेटे धनंजय पवार की कुछ महीने पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी और इससे संबंधित एक मामला पुणे शहर में दर्ज किया गया था।  


उन्होंने कहा, 'प्रथम दृष्टया जांच से संकेत मिलता है कि अशोक गुस्से में था और उसने धनंजय की मौत के लिए मोहन के बेटे को जिम्मेदार ठहराया। अशोक के बेटे की मौत का बदला लेने के लिए इन सात लोगों की हत्या कर दी गई।  उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अहमदनगर जिले की पारनेर तहसील से पकड़ा गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

अधिकारी ने कहा, उन्हें (आरोपियों को) अदालत में पेश किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed