फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Day Steps towards a strong Maharashtra Governor Radhakrishnan News In Hindi

Maharashtra Day: 'मजबूत महाराष्ट्र की ओर बढ़ते कदम', राज्यपाल राधाकृष्णन ने प्रगतिशील राज्य बनाने पर दिया जोर

Thu, 01 May 2025 12:45 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 01 May 2025 12:45 PM IST
सार

गुरुवार को 65वें महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने समावेशी, प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने की बात पर जोर दिया। वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Maharashtra Day Steps towards a strong Maharashtra Governor Radhakrishnan News In Hindi
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 65वें महाराष्ट्र दिवस के मौके पर प्रगतिशील महाराष्ट्र बनाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक समावेशी, प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। बता दें कि राज्यपाल राधाकृष्णन मुंबई में महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित एक समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस समारोह की शुरुआत की और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी मौजूद थे।

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार की थीम पर दिया जोर
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी वर्गो को लेकर एक आधुनिक, मजबूत और आगे बढ़ता हुआ महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी से अपील करता हूं कि हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मुंबई में 'महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक भवन' और एक म्यूजियम बनाने जा रही है। साथ ही, महाराष्ट्र के समुद्री किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- CWC: कांग्रेस कार्यसमिति ने बुलाई बैठक, सरकार के जातीय जनगणना कराने के फैसले पर बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में बनाया जाएगा 'मराठा शौर्य स्मारक'
राज्यपाल ने आगे कहा कि हरियाणा के पानीपत में 'मराठा शौर्य स्मारक' बनाया जाएगा और आगरा में भी एक स्मारक बनेगा जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को एक समय नजरबंद किया गया था। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर रही है।


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: दिल्ली के डियर पार्क से दूसरे राज्यों में नहीं भेजे जाएंगे हिरण, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हुतात्मा चौक पर सीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि
इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई के 'हुतात्मा चौक' पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र दिवस समारोह में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed