फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Dalam commander among three Naxalites killed in encounter with police in Gadchiroli Updates

Maharashtra: गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sun, 30 Apr 2023 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Apr 2023 10:50 PM IST
सार

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की सी-60 बल की दो यूनिट जंगल इलाके में तलाशी अभियान के लिए भेजी गई थीं। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन
Maharashtra Dalam commander among three Naxalites killed in encounter with police in Gadchiroli Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दलम कमांडर सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ शाम करीब सात बजे केदमारा जंगल में हुई। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरिमिली और अहेरी दलम के सदस्य माने राजाराम और पेरिमिली सशस्त्र चौकी के बीच एक वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की
उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की सी-60 बल की दो यूनिट जंगल इलाके में तलाशी अभियान के लिए भेजी गई थीं। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम था
शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान पेरिमिली दलम के कमांडर बिटलू मदावी के रूप में हुई है। दो अन्य की पहचान पेरिमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के रूप में हुई है। मदावी इस साल नौ मार्च को छात्र साईनाथ नरोटे की हत्या का मुख्य आरोपी था। मारे गए नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम था। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed