{"_id":"678d2e7724236f175e094de1","slug":"maharashtra-crows-died-due-to-bird-flu-in-latur-spot-was-declared-an-alert-zone-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: लातूर में बर्ड फ्लू से हुई कौओं की मौत, घटनास्थल को घोषित किया अलर्ट जोन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: लातूर में बर्ड फ्लू से हुई कौओं की मौत, घटनास्थल को घोषित किया अलर्ट जोन
Sun, 19 Jan 2025 10:25 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:25 PM IST
सार
Maharashtra: बर्ड फ्लू से 51 कौओं की मौत के बाद संक्रामक रोगों की रोकथाम के तहत शव मिलने के स्थान से 10 किलोमीटर के दायरे में अलर्ट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
एच5एन1, बर्ड फ्लू
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बर्ड फ्लू से 51 कौओं की मौत हो गई है। पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार को भोपाल पशु चिकित्सा प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट से पता चला है कि उदगीर शहर में कौओं की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) से हुई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार तक उदगीर शहर के विभिन्न हिस्सों में 51 कौओं की मौत हो चुकी है। वन विभाग को 13 जनवरी से शहर के बगीचों और अन्य इलाकों में मृत पक्षियों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए 14 जनवरी को छह शवों को प्रयोगशाला भेजा गया। जिला प्रशासन ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपाय शुरू किए हैं।
लातूर कलेक्टर वर्षा ठाकुर घुगे ने पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम के तहत शव मिलने के स्थान से 10 किलोमीटर के दायरे में अलर्ट जोन घोषित कर दिया है। आदेश में नागरिकों की आवाजाही और प्रभावित क्षेत्रों में पक्षियों और जानवरों के परिवहन पर रोक लगाई गई है। निर्देशों के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों को कीटाणुरहित किया जाएगा और अधिकारी 10 किलोमीटर के दायरे में सभी पोल्ट्री का सर्वेक्षण करेंगे और नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे।