{"_id":"5f0dbbdd642bd36428751a90","slug":"maharashtra-covid19-staff-of-balasaheb-thackeray-hospital-celebrates-the-101st-birthday-of-arjun-govind-naringrekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, अस्पताल के कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
101 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, अस्पताल के कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
Tue, 14 Jul 2020 09:47 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना को दी मात
- फोटो : ANI
देश में सबसे अधिक कोरोना की मार झेल रहे महाराष्ट्र से मंगलवार को एक सुखद तस्वीर आई। कोरोना महामारी के दौर में डॉक्टरों ने मरीजों का हर तरह से ध्यान रखा है। उन्होंने संक्रमितों का इलाज करने से लेकर उनकी खुशियों का भी ख्याल रखा। मुंबई के हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे अस्पताल के एक वीडियो ने सभी की हिम्मत को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के कर्मचारियों कोरोना को मात दे चुके 101 वर्षीय अर्जुन गोविंद नरिंगरेकर का जन्मदिन मनाया। नरिंगरेकर ने सोमवार को ही 101 के साल पूरे किए हैं। मंगलवार को जब वो कोरोना को हराकर अस्पताल से अपने घर लौट रहे थे, तब बाला साहेब ठाकरे अस्पताल के कर्मचारियों ने केट काटकर उनका 101वां जन्मदिन मनाया। अर्जुन गोविंद नरिंगरेकर ने यह साबित कर दिया है कि इंसान अगर ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन
#WATCH Maharashtra: Staff of Hindu Hriday Samrat Balasaheb Thackeray hospital in Mumbai celebrates the 101st birthday of Arjun Govind Naringrekar. Naringrekar, who turns 101-years-old tomorrow, is also getting discharged from hospital after recovering from COVID-19. (Source: BMC) pic.twitter.com/T56RFGpUNX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 14, 2020