फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra court issues arrest warrant against Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu

महाराष्ट्र की अदालत ने 2010 के मामले में आंध्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Fri, 14 Sep 2018 06:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती (आंध्र प्रदेश) Updated Fri, 14 Sep 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra court issues arrest warrant against Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu
चंद्रबाबू नायडू
महाराष्ट्र की एक अदालत ने गोदावरी नदी की बाबली परियोजना पर प्रदर्शन से जुड़े 2010 के एक मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और 15 अन्य के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


नांदेड़ जिले में धर्माबाद के न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एन आर गजभिये ने पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और 21 सितंबर तक उन्हें अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अविभाजित आंध्र प्रदेश में तब विपक्ष में रहे नायडू और अन्य को महाराष्ट्र में बाबली परियोजना के समीप विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया था और उन्हें पुणे में जेल में डाल दिया गया था। वे इस आधार पर परियोजना का विरोध कर रहे थे कि इससे निचले हिस्से में लोग प्रभावित होंगे। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था लेकिन उन्होंने जमानत नहीं मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन सभी पर जनसेवक को काम करने में बाधा पहुंचाने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने, हथियार या किसी अन्य तरीके से जानबूझकर जख्म पहुंचाना, अन्य की जिंदगी खतरे में डालने समेत भादंसं की विभिन्न धाराएं लगायी गयी हैं।

(इनपुटः भाषा)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed